फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: दहेज की खातिर विवाहिता को जहर देकर मारा

Mon, 30 Mar 2026 01:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक विवाहिता को दहेज की खातिर जहर देकर मारने का आरोप लगाया गया है। मायके वालों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मामला क्षेत्र की इंद्रप्रस्थल कॉलोनी का है। पटवाई थाना क्षेत्र के ठिरिया सालेहपुर गांव निवासी रुकम सिंह साईं विहार कॉलोनी में रहते हैं। उनकी बेटी शिवानी का विवाह इंद्रप्रस्थ कॉलोनी निवासी राज यादव से वर्ष 2023 में हुआ था। शिवानी की जहर के सेवन से मौत हो गई। परिवार वालों के मुताबिक ससुरालियों ने दहेज की खातिर हत्या की है।
इस मामले में शिवानी के पिता रुकम सिंह की ओर से सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी गई है,जिसमें आरोप लगाया है कि शिवानी के ससुराली दहेज की मांग करते थे। मांग पूरी न होने पर अक्सर मारपीट की जाती थी। दहेज में यह लोग पांच लाख रुपये व स्विफ्ट कार की मांग करते थे। आरोप है कि इसी के फेर में शिवानी के साथ अक्सर मारपीट की जाती थी।
विज्ञापन

पिता का आरोप है कि शनिवार को ससुरालियों ने दहेज के लिए उनकी बेटी शिवानी को जबरन जहर पिला दिया, जिससे उनकी बेटी की मौत हो गई। घटना की जानकारी उन्हें फोन पर मिली तब वह मौके पर पहुंचे। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
रुकम सिंह की तहरीर के आधार पर पुलिस ने शिवानी के पति राज यादव, सास उर्मिला और चचिया सास रूबी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। सिविल लाइंस कोतवाल ओमकार सिंह ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।


शिवानी और राज की हुई थी लव मैरिज
रामपुर। परिजनों के अनुसार शिवानी और राज यादव की वर्ष 2023 में लव मैरिज हुई थी। इसके बाद भी दहेज की मांग की जाती थी। घटना के बाद शिवानी के परिजनों में कोहराम मच गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें