फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजाब पीकर दी जान: विवाहित महिला ने उठाया खौफनाक कदम, तीन साल पहले हुई थी शादी; किसने किया मरने को मजबूर?

Sun, 02 Jul 2023 02:26 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

हालत बिगड़ने पर महिला को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया था। लेकिन हालत बिगड़ता हुआ देखकर निजी चिकित्सक ने भी जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। जहां पर उपचार के दौरान शुक्रवार देर रात को विवाहिता की मौत हो गई। 
विज्ञापन
Rampur News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर के सैफनी थाना क्षेत्र के गांव रायपुर का मझरा गांव निवासी विवाहिता ने तेजाब पी लिया था। उपचार के दौरान विवाहिता की मौत हो गई। जनपद मुरादाबाद के थाना बिलारी क्षेत्र के गांव ऊंचाकानी निवासी हरिओम ने अपनी बेटी पूनम (25) की शादी सैफनी थाना क्षेत्र के रायपुर का मझरा गांव निवासी चंद्रभान से अब से तीन वर्ष पूर्व की थी। 

विज्ञापन


बताया गया कि चार दिन पूर्व महिला ने घरेलू कलह के चलते तेजाब का सेवन कर लिया था। हालत बिगड़ने पर उसे निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया था। लेकिन हालत बिगड़ता हुआ देखकर निजी चिकित्सक ने भी जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। जहां पर उपचार के दौरान शुक्रवार देर रात को विवाहिता की मौत हो गई। 

सूचना के बाद विवाहिता के मायके पक्ष के लोग गांव पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए पुलिस को सूचना दी। विवाहिता की मौत के बाद से मायके पक्ष वालों का रो-रो कर बुरा हाल है, तो मायके पक्ष के लोगों ने अभी कोई भी कानूनी कार्रवाई करने से इनकार कर दिया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें