फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: सैदनगर ब्लॉक अध्यक्ष को हटाने के खिलाफ भड़के जाट

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत का नहर विभाग के खिलाफ चल रहा धरना अधिकारयों से वार्ता के बाद शुक्रवार को खत्म हो गया था। पांच दिन धरना सैदनगर ब्लॉक अध्यक्ष राजपाल चौधरी के नेतृत्व में चला। धरना समाप्त होते ही नए जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह गिल ने ब्लॉक अध्यक्ष को उनके पद से हटा दिया। इसी क्रम में राजपाल चौधरी के आवास पर पंचायत हुई।
विज्ञापन

पंचायत में सर्वप्रथम धरना सफल होने की खुशी में सभी पदाधिकारियों का माला पहनाकर सम्मान किया गया। जिसके बाद पंचायत को संबोधित करते हुए पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राजपाल चौधरी ने कहा कि वर्तमान जिलाध्यक्ष की नहर विभाग के कर्मचारियों से सांठगांठ के चलते उनके द्वारा किसानों को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी के चलते धरने में मेरा नेतृत्व होने के कारण मुझे तुरंत पद से हटा दिया गया है। वह इससे पहले भी वह किसान विरोधी होने के सबूत दे चुके हैं।
अब जनपद के जाट किसान भाकियू के किसी भी पद पर नहीं रहेंगे। सभी जाट किसान अब मिलकर जिलाध्यक्ष सामूहिक वहिष्कार करेंगे तथा इस संबंध में राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत से वार्ता करेंगे। कोई भी किसान अब उन्हें जिलाध्यक्ष स्वीकार नहीं करेगा। इस दौरान पंचायत में चौधरी रघुवर सिंह, मनवीर चौधरी, पिंकू। चौधरी, रनवीर चौधरी, अनिल चौधरी, सतेंद्र चौधरी, नेमपाल चौधरी, आकाश चौधरी, विक्रांत, अजय, दीपू, कपिल, मोहित, खुशवंत चौधरी सुंदर सिंह चौधरी संजीव चौधरी अरविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें