फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी खाली करने का फरमान, आढ़तियों में आक्रोश

Sun, 05 Feb 2017 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मंडी समिति के आढ़तियों को दुकानें खाली करने का फरमान जारी किया गया है। इस फरमान ने आढ़तियों को सड़क पर ला दिया है, जिसकी वजह से आढ़ती परेशान हैं। आढ़तियों का कहना है कि प्रशासन को जितनी दुकानें पहले दी जाती थीं उतनी ही अब ले ले, लेकिन अब प्रशासन उनसे सभी दुकानों को खाली करने की बात कह रहा है। कहा कि वह सड़क पर आ जाएंगे।

चुनाव कोई भी हो, लेकिन चुनावी कामकाज का इस्तेमाल मंडी समिति में कराया जाता है। चुनाव में पोलिंग पार्टियों की रवानगी से लेकर ईवीएम को सुरक्षित रखने के लिए स्ट्रांग रूम बनाया जाता है। साथ ही मतगणना का भी काम कराया जाता है। पिछले काफी समय से चुनाव का काम यहां पर कराया जा रहा है। हर बार की तरह इस साल भी चुनाव प्रक्रिया के लिए मंडी समिति का इस्तेमाल हो रहा है, लेकिन इस बार पूरी मंडी को खाली कराने की बात कही जा रही है। इसको लेकर मंडी समिति एवं प्रशासनिक अफसरों की ओर से सभी दुकानदारों को आदेश जारी कर दिया गया है कि वह अपनी दुकानें खाली कर दें, ताकि मतगणना के साथ ही पोलिंग पार्टियों की रवानगी का काम कराया जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गल्ला व्यापारियों से भी कहा गया है कि वह भी अपनी दुकानें खाली करें क्योंकि अस्थाई तौर पर ईवीएम का स्ट्रांग रूम बनाया जाना है। तमाम दुकानदारों के माल को सड़क पर डाल दिया गया है।आढ़तियों व गल्ला व्यापारियों का कहना है कि प्रशासन ने एफआईआर की भी धमकी दी है। वह अपना सामान कहां ले जाएं। कोई नहीं बता रहा है। उनका सामान खुले आसमान के नीचे पड़ा है, जिसेसे दिक्कत हो रही है। व्यापारियों व आढ़तियों में आक्रोश है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें