फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: दुष्कर्म के बाद मासूम की हत्या करने वाले को भेजा जेल

Sun, 03 May 2026 11:19 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
केमरी। करीब तीन सप्ताह पूर्व क्षेत्र के खेमपुर गांव में आंबेडकर जयंती के दिन शोभायात्रा के दौरान गायब हुए सात वर्षीय मासूम शिवांश की दुष्कर्म के बाद हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने शनिवार रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। रेहान के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार को उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान ने बताया कि मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि शोभायात्रा के बाद वह सात वर्षीय मासूम को बहला-फुसलाकर खेत में ले गया था और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह मासूम को बेहोशी की हालत में खेत में छोड़कर फरार हो गया।
000
गेहूं के खेत से मिला था मासूम का शव
केमरी। 14 अप्रैल को खेमपुर गांव में डॉ. आंबेडकर शोभायात्रा के दौरान सात वर्षीय शिवांश के अचानक गायब होने से परिजनों में हड़कंप मच गया था। अगले दिन उसके पिता ने केमरी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 16 अप्रैल की सुबह घर से करीब 500 मीटर दूर गेहूं के खेत से मासूम का नग्न शव बरामद हुआ। कुछ दूरी पर मिले कपड़ों और चप्पलों से शव की पहचान शिवांश के रूप में हुई। शव क्षत-विक्षत हालत में मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया था। संवाद
विज्ञापन

000
अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुई थी हत्या की रिपोर्ट
केमरी। शव मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। थानाध्यक्ष की सूचना पर पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने भी जांच की थी। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर घटना के खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया गया था। जांच के दौरान गांव निवासी आरोपी का नाम सामने आने पर पुलिस ने शनिवार को उसे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें