फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: डीएवी चौपाल में शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
चौपाल (रोहड़ू)। डीएवी पब्लिक स्कूल चौपाल के प्रांगण में कौशल विकास के लिए चल रहा दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हो गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों के समग्र और सतत् विकास को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम में अनुभवी विशेषज्ञों ने प्रशिक्षण दिया। मुख्य संसाधन विशेषज्ञ के रूप में विभा शर्मा और संगीता रांटा उपस्थित रहीं। विभा शर्मा का शिक्षण के क्षेत्र में 36 साल का अनुभव है और वह डीएवी स्कूल न्यू शिमला से सेवानिवृत्त हो चुकी हैं। संगीता रांटा का 21 साल का शैक्षणिक अनुभव है और वह वर्तमान में डीएवी न्यू शिमला में अपनी सेवाएं दे रही हैं। विशेषज्ञों ने अपने सत्रों के दौरान शिक्षा को सरल, रोचक और सटीक बनाने के तरीके बताए। विद्यालय की प्रधानाचार्या अनीता डोगरा ने इस अवसर पर शिक्षकों और अभिभावकों के साथ अपनी शिक्षण रणनीतियां साझा कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें