फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: ट्रेन से उतरते समय फिसला पैर, शख्स की मौत

Tue, 02 Jun 2026 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
केमरी। केमरी हाल्ट पर ट्रेन से उतरते समय पैर फिसलने से एक अधेड़ की मौत हो गई। मृतक की पहचान केमरी थाना क्षेत्र के बिढ़पुरा गांव निवासी सुल्तान (55) के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार सुल्तान मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। सोमवार सुबह वह मुरादाबाद जनपद के दलपतपुर गांव दवा लेने गए थे। शाम करीब चार बजे वह पैसेंजर ट्रेन से केमरी हाल्ट पर उतर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेन का स्टापेज केवल एक मिनट का था और यात्रियों की भीड़ अधिक होने के कारण वह समय से नहीं उतर सके। जैसे ही उन्होंने उतरने का प्रयास किया, ट्रेन चलने लगी। घबराहट में उनका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गए। ट्रेन उन्हें रौंदते हुए आगे निकल गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की जेब से मिले टिकट और आधार कार्ड के आधार पर पहचान की। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

0000
नीचा प्लेटफाॅर्म बना परेशानी का कारण
केमरी। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि केमरी हाल्ट को रेलवे स्टेशन बनाए जाने की मांग लंबे समय से की जा रही है। दो दिन पहले पूर्व विधायक संजय कपूर ने भी रेलवे अधिकारियों से मिलकर केमरी हाल्ट को अपग्रेड कर स्टेशन बनाने की मांग उठाई थी।
लोगों का कहना है कि हाल्ट होने के कारण प्लेटफार्म की लंबे समय से मरम्मत नहीं हुई है। प्लेटफाॅर्म नीचा होने से महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को ट्रेन से उतरने में काफी परेशानी होती है। आए दिन यात्री गिरकर चोटिल होते रहते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें