फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: रात में कमरे में सोया था कारोबारी, सुबह नहीं उठा, भाई ने लगाया हत्या का आरोप

Sat, 03 Jun 2023 03:01 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामपुर शहर कोतवाली क्षेत्र के सनातन धर्म इंटर कॉलेज के पास एक व्यक्ति की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उसका शव कमरे में पड़ा मिला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


शहर के कोतवाली क्षेत्र में सनातन धर्म इंटर कॉलेज वाली गली निवासी मोहिता गुप्ता (44) पुत्र सुभाष चंद्र गुप्ता इलेक्ट्रानिक सामान का कारोबार करता था। शुक्रवार रात को अपने मकान की छत पर कमरे में सोया हुआ था। शनिवार सुबह के समय उसका साला घर पहुंचा तो कमरे में उसका शव पड़ा मिला। 

शव पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की मकान में ही इलेक्ट्रीशियन की दुकान है। मोहित गुप्ता की तीन साल पहले शादी हुई थी लेकिन उसकी पत्नी साथ नहीं रहती थी। मृतक के भाई ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें