फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वे अड़ीं, लड़ीं.. और जमाने को दिखा दी अपनी ताकत

Wed, 08 Mar 2017 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नारी को अबला कहने के दिन लद गए। बेशक समाज पुरुषप्रधान है। लड़कों के बरअक्स लड़कियों को कम आजादी है। आज भी कई रूढ़िवादी घरों में लड़कियों की दुनिया को चूल्हे-चौके तक महदूद करने की कोशिश होती है। लेकिन इसके बावजूद लड़कियों ने अड़ना और हालात से लड़ना सीख लिया है। चाहे सियासत हो अथवा शिक्षा, खेल का मैदान हो अथवा कारोबार महिलाओं ने अपने हौसले और जुनून से अपनी ताकत का अहसास करवा दिया है। कई महिलाएं खुदमुख्तार हैं।

अपने फैसले खुद लेती हैं। नवाबी नगरी रामपुर में महिलाओं की दास्तां मुल्क के अन्य हिस्सों से अलग नहीं है। पुरुषों प्रधान समाज का नजरिया इस इलाके में कायम है। कामयाबी की डगर पर कदम-कदम पर बाधाएं हैं। पांवों में परंपरा और कुप्रथा की बेड़ियां हैं। इसके बाद भी नारी शक्ति हर क्षेत्र में कहीं न कहीं अपनी शक्ति को दिखा रहा है। सियासत हो या फिर शिक्षा और या फिर व्यापार जगत।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर क्षेत्र में नारी शक्ति सफलता के कदम चूम रही है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) के अवसर पर अपनी राह चुनने के बाद अपनी मंजिलें खुद हासिल करने वाली, कामयाबी की नई इबारत लिखने वाली कुछ महिलाओं की सफलता की कहानी पेश है।    
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें