फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर जयकारों से गूंजे शिवालय

Sat, 25 Feb 2017 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
रामपुर के पंजाबनगर शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक करते शिवभक्त। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों में  जलाभिषेक को सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। शिवालय हर-हर महादेव और बम-बम भोले के  उद्घोषों से गूंज उठे। कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर  भगवान शिव की आराधना कर सुख समृद्धि और शांति की कामना की।  

ऐतिहासिक शिव मंदिर रठौंडा पर महाशिव रात्रि पर्व पर रात ढाई बजे मंदिर के कपाट खुल गए। जिसके खुलते ही मंदिर पुजारी पूजन और जलाभिषेक किया। बाद में कांवडि़ए जत्थे और श्रद्धालु जलाभिषेक को घुस गए। जयघोष एवं घंटों की टनकार गूंजने लगी।\
विज्ञापन


श्रदृलुओं की भीड के कारण आपस में आपाधापी मच गई और जलाभिषेक को धक्का-मुक्की होती रही। कावडियों के जत्थों और श्रदालुओं का पूरे दिन आने-जाने का क्रम रहा। इधर, शहर के भमरौवा स्थित श्री  पातालेश्वर महादेव मंदिर में सूर्योदय से पूर्व ही भक्तों की लंबी कतारें  लगना शुरू हो गईं।

श्री पातालेश्वर शिवालय सेवा ट्रस्ट की ओर से जारी विज्ञप्ति में पांच लाख भक्तों द्वारा जलाभिषेक का दावा किया है, शिव भक्तों के लिए उपवास के लिए भंडारा भी कराए गए। उधर, पंजाबनगर के श्री ओम नागेश्वर महादेव मंदिर में भी भक्तों और कांवड़ियों की भारी भीड़ उमड़ी।  भक्तों की भीड़ इतनी थी कि लाइन मंदिर से बाहर काफी दूर तक लगी रही।
विज्ञापन


कई घंटों तक लाइन में लगने के बाद लोगों ने  बारी-बारी से शिवलिंग पर जलाभिषेक किया और प्रसाद चढ़ाकर माथा टेका। इधर, स्वार, टांडा, सैफनी, मसवासी, शाहबाद, मिलकखानम के शिवमंदिरों में भी शिवभक्तों ने जलाभिषेक कर मनौतियां मांगी। पुलिस प्रशासन के अधिकारी मंदिरों के आसपास  मौजूद रहे। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें