फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित को महंगी पड़ी आजम से नजदीकी

Sat, 25 Feb 2017 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
आजम खान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अमित किशोर को आखिरकार सूबे के कद्दावर मंत्री आजम खां से नजदीकी महंगी पड़ गई। आचार संहिता लागू होने के बाद हालांकि आजम से भी रिश्तों में खटास जरूर आ गई थी, लेकिन इसके बाद भी वह विरोधियों के निशाने पर आ गए और आखिरकार चुनाव आयोग का डंडा चल ही गया और उन्हें यहां से जाना पड़ा। अब राजशेखर को कमान सौंपी गई है।
विज्ञापन


सीडीओ से डीएम तक का सफर रामपुर से तय करने वाले आईएएस अफसर अमित किशोर सूबे के कद्दावर मंत्री आजम खां के करीबी माने जाते हैं। राजीव रौतेला के तबादले के बाद अगस्त में शासन ने उनको सीडीओ से रामपुर में ही डीएम बना दिया। इसके पीछे आजम खां की मेहरबानी बताया गया था।

आजम खां अमित किशोर की कई दफा सार्वजनिक तौर पर तारीफ भी कर चुके थे, लेकिन आचार संहिता लागू होने के बाद अमित किशोर ने अपने तेवर बदल लिए। हालांकि इस बीच कुछ विपक्षी दलों ने उनकी चुनाव आयोग से शिकायत की, लेकिन आयोग ने शिकायतों को दर किनार कर दिया।
विज्ञापन


बदले हुए तेवरों के चलते आजम खां भी नाराज हो गए और फिर उन्होंने भी चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई। कभी बेटा कहने वाले आजम इतने नाराज थे कि उन्होंने अपनी राज्यसभा सांसद पत्नी तंजीम फात्मा तक से शिकायत करवा डाली।
विज्ञापन


आखिरकार मतगणना से पहले चुनाव आयोग ने अमित किशोर को रामपुर से हटा दिया। अमित किशोर को फिलहाल सचिवालय भेज दिया गया है। फिलहाल तैनाती नहीं हुई है। 


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें