फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: 13 सेक्टर मजिस्ट्रेट,77 स्टेटिक मजिस्ट्रेट और ढाई हजार से ज्यादा कक्ष निरीक्षक कराएंगे बोर्ड परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। 24 मार्च से होने वाली यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटर की परीक्षा 13 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 77 केंद्र व्यवस्थापक और इतने ही बाह्य केंद्र व्यवस्थापक डयूटी पर लगाए गए हैं। जिले भर में 77 परीक्षा केंद्रों पर होने वाली इस यूपी बोर्ड की परीक्षा में 77 स्टेटिक मजिस्ट्रेट और ढाई हजार कक्ष निरीक्षक लगाए गए हैं। परीक्षा कोविड-19 गाइडलाइन के पालन के अनुसार कराई जाएगी।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की 10 वीं और 12 वीं की परीक्षा 24 मार्च से दो पालियों में होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह आठ बजे से 11.15 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम 5.15 बजे तक होगी। परीक्षा में हाईस्कूल और इंटर के 46859 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा की सुचिता बनाने के लिए जहां प्रश्नपत्रों और उत्तर पुस्तिकाओं की त्रि-स्तरीय निगरानी की जा रही है। वहीं, परीक्षा में नकल रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों और वॉयस रिकार्डर से ऑनलाइन निगरानी की जाएगी। इसके लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम बनाया गया है। परीक्षा की ऑनलाइन निगरानी प्रदेश स्तर पर भी की जाएगी।
परीक्षा में निगरानी के लिए जिले को 13 सेक्टर में बांटा गया है। सभी सेक्टर में सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। चार जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती भी की गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की ओर से परीक्षा में नकल रोकने के लिए छह सचल दल बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर मंगलवार को सीटिंग प्लान लगाया गया। सीटिंग प्लान लगाने से पहले परीक्षा केंद्रों और परीक्षा कक्षों को सैनिटाइज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें