सैदनगर (रामपुर)। अजीमनगर थाना क्षेत्र के दिलपुरा गांव के पास सड़क पार कर रहे आठ वर्षीय मदरसे के छात्र अलफेज को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया, जिससे छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। हादसे के बाद कार सवार कार लेकर फरार हो गया। पुलिस ने पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अजीमनगर थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव निवासी किसान सरफरुद्दीन का आठ साल का बेटा अलफेज मदरसे में पढ़ाई करता था। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे दिलपुरा गांव के सामने बाग से अमिया तोड़कर वापस लौट रहा था। लोगों ने बताया कि वह रास्ता पार कर रहा था कि इस बीच तेज रफ्तार कार ने अलफेज को रौंद डाला। जिससे अलफेज की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद लोगों की भीड़ मौके पर ही जमा हो गई। इस बीच कार चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बालक केशव को कब्जे में ले लिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद मदरसे के छात्र के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। बेटे को देख परिजनों की हालत बिगड़ गई। पुलिस ने इस बीच बालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। कार फरार के बाद गांव के लोगों ने उसकी तलाश की लेकिन कार चालक का कुछ पता नहीं चला। लोगों ने कार की कार की पहचान के लिए सीसीटीवी की फुटेज तलाशने का प्रयास किया। लेकिन लोगों को गांव में आसपास कहीं सीसीटीवी कैमरे नहीं मिले। पिता की तहरीर पर पुलिस ने इस मामले में अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अलफेज के पिता सरफरुद्दीन मजदूरी करता है। उसके परिवार को रोकर बुरा हाल है। अलफेज चार बहन भाई हैं, वो दूसरे नंबर पर आता है।