फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: अश्लील वीडियो बनाया, फिर वायरल करने की धमकी देकर किया दुष्कर्म

Sun, 23 Mar 2025 01:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा। तीन लोगों ने एक किशोरी का अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी दी साथ ही उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि तीन माह पूर्व उसके ही ग्राम के अहमद हसन, नाजिम, नूरहसन ने उसकी नाबालिग बेटी को कमरे में खींचकर दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद उन्होंने उसकी पुत्री को किसी को घटना के बारे में बताने पर वीडियो को वायरल करने की धमकी दी।
पीड़िता के पिता ने बताया कि 20 मार्च को उसकी पुत्री सुबह भैंस को चारा डालने घेर में गई थी। जब काफी समय तक उसकी पुत्री वापस नहीं लौटी तो वो घेर में अपनी पुत्री को देखने पहुंचा। जहां पर देखा कि आरोपी तीनों युवक उसको पुत्री को पकड़े हुए थे और उसके साथ दुष्कर्म कर रहे थे।
विज्ञापन

पुत्री ने उसे बताया कि तीन माह पूर्व युवकों ने उसकी दुष्कर्म का वीडियो बना लिया था और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहे थे। पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी ओमकार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है और विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें