फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: भमोरा-बिलारी रोड के चौड़ीकरण का कार्य शुरू

Sun, 23 Mar 2025 01:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद। बरेली के भमोरा से शाहबाद होते हुए बिलारी तक का 46 किमी का रोड का चौड़ीकरण शनिवार से शुरू हो गया। यह 10 मीटर का रोड भमोरा से होते हुए आंवला और शाहबाद के टांडा तक का चौड़ीकरण हो चुका है। अब इस रोड का चौड़ीकरण शनिवार से मुरादाबाद के बिलारी बॉर्डर से शुरू हो गया है। जल्द इस रोड पर वाहन फर्राटा भरेंगे और कम समय में बिलारी और मुरादाबाद पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन

भमोरा से शाहबाद-बिलारी मार्ग के चौड़ीकरण में आ रहीं बाधाओं के संबंध में अमर उजाला ने नौ फरवरी के अंक में 53 करोड़ से होगा शाहबाद-बिलारी रोड का चौड़ीकरण के शीर्षक से प्रकाशित की थी। इसके बाद अधिकारियों ने बाधाओं को समाप्त करने के लिए कार्रवाई की गति तेज कर दी थी।
इस मार्ग पर चौड़ीकरण का कार्य शनिवार से शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि लोक निर्माण विभाग शाहबाद के टांडा से लेकर मुरादाबाद के बिलारी बॉर्डर तक 25.6 किमी रोड चौड़ीकरण के लिए करीब 77 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इसमें 53 करोड़ रुपये से कंस्ट्रक्शन का कार्य किया जाएगा। जबकि, शेष 24 करोड़ रुपये वन विभाग के पेड़ कटवाने और अन्य जरूरी कार्यों पर खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन

शाहबाद से मुरादाबाद के बिलारी तक का रोड फिलहाल में 7 मीटर चौड़ा है। रोड के दोनों ओर डेढ़-डेढ़ मीटर का रोड चौड़ा होगा। जिसके बाद यह रोड 10 मीटर चौड़ा हो जाएगा। इस रोड के चौड़ीकरण का कार्य शनिवार से शुरू कर दिया गया है।
लोक निर्माण विभाग के जेई जानेश्वर प्रसाद ने बताया कि रोड चौड़ीकरण के लिए कार्य बिलारी बॉर्डर से शुरू कर दिया गया है। जब तक शाहबाद बिलारी बॉर्डर से शाहबाद तक रोड का चौड़ीकरण होगा, तब तक शाहबाद के टांडा से कस्बा शाहबाद के नाै किमी के बीच जितने भी वन विभाग के पेड़ आ रहे है, उन्हें काटने की अनुमति मिल जाएगी।
जेई ने बताया कि बिलारी बॉर्डर से लेकर शाहबाद तक चौड़ीकरण के बीच कोई भी वन विभाग का पेड़ नहीं आ रहा है। इस रोड के चौड़ीकरण के बाद वाहन फर्राटा भर सकेंगे। इस रोड के बीच-बीच में कई जगह गहरे गड्ढे हो चुके हैं। रोड के चौड़े होने के बाद यातायात से संबंधित कई समस्याएं दूर होंगी।

53 करोड़ रुपये से रोड के चौड़ीकरण का कार्य शुरू हो चुका है। एक तरफ से कार्य करा रहे हैं, जल्द ही इस रोड का चौड़ीकरण होगा। - गौरव कुमार, अधिशासी अभियंता, निर्माण खंड
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें