फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमकर उड़ा अबीर-गुलाल, विदा हुए गौरा के लाल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। गणपति महोत्सव के अंतिम दिन गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। गाजे-बाजे के साथ गणेश प्रतिमा की विसर्जन यात्रा निकाली गई, जिसका जगह-जगह स्वागत कर अबीर-गुलाल के साथ गणपति की विदाई की गई। चारों तरफ गणपति के भजनों एवं जयकारों के साथ अबीर-गुलाल उड़ाते, थिरकते हुए युवा एवं महिलाएं चल रही थीं। धार्मिक गीत गणपति बप्पा मोरिया, देवा ओ देवा गणपति देवा, जय गणेश-जय गणेश आदि भजनों पर श्रद्धालु थिरक रहे थे।
विज्ञापन

शहर में सात दिन से चल रहा श्रीगणेश महोत्सव गुरुवार को संपन्न हो गया। गुरुवार को सुबह से ही शहर के भगवान गणेश के पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी। मराठा एसोसिएशन एवं श्री गणेश मराठा मंडल की ओर से मिस्टन गंज स्थित अग्रवाल धर्मशाला में लगे पूजा पंडाल में भगवान गणेश की आरती उतारी। इसके बाद भांगड़े की थाप पर श्रद्धालुओं ने विसर्जन यात्रा निकाली। एक-दूसरे को जमकर अबीर-गुलाल लगाया। विसर्जन यात्रा में श्रद्धालु भांगडे़ पर थिरक रहे थे। विसर्जन यात्रा अग्रवाल धर्मशाला से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए कोसी नदी के घाट पर पहुंची। श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर प्रतिमा का नदी में विसर्जन किया। इस दौरान संजय मराठा, चंद्र प्रकाश रस्तोगी, अषेश अग्रवाल, सूरज मराठा, अन्ना मराठा, संजय मराठा आदि मौजूद रहे।
रुद्रपुर से आए गायक कलाकार राजीव तूफानी ने भगवान के भजन प्रस्तुत कर समां बांध दिया। आगंतुकों और मेहमानों का समिति की ओर से स्वागत किया गया। पुराना गंज स्थित श्री हरिहर मंदिर से भी विसर्जन यात्रा धूमधाम से निकली गई। श्रद्धालुओं ने एक-दूूसरे को जमकर अबीर और गुलाल लगाया। कोसी नदी में श्रीगणेश प्रतिमा को विसर्जित किया। श्रद्धालु देर तक भांगड़े पर थिरकते रहे। रजत गुप्ता, तनुज गुप्ता, अंकुर शर्मा, सचिन ठाकुर, अमन गुप्ता, प्रिंस कौशिक आदि मौजूद रहे। चादर वाला बाग स्थित शिव मंदिर से भी विसर्जन यात्रा निकालकर गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया। गंगापुर स्थित शिव मंदिर से भी गणेश विसर्जन यात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई कोसी नदी पर पहुंची। जहां विधिविधान से गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया। पुराना गंज छीपियान से भी गणेश प्रतिमा को समारोह पूर्वक शोभायात्रा निकालकर कोसी नदी में विसर्जित किया। पूजा अर्चना पंडित अतुल शर्मा ने कराई। राखी प्रजापति, तारा चंद, सोनू रुहेला, रजत प्रजापति आदि मौजूद रहे। पुराना गंज में मां शक्ति दुर्गा मंदिर के पास बुधवार की रात भगवान श्रीगणेश को छप्पन भोग अर्पित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें