फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान को तमंचे के बल पर बंधक बनाकर पंद्रह हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। गूलड़ पीपलसाना-पदपुरी मार्ग पर उत्तराखंड की बाजपुर कृषि मंडी से लाही बेचकर घर वापस जा रहे किसान से बदमाशों ने तमंचे के बल पर बंधक बनाकर 15 हजार रुपये लूट लिए। इस दौरान उसके साथ मारपीट भी गई। किसान ने चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट की तहरीर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के पदपुरी गांव निवासी किसान भोला के साथ यह वारदात शुक्रवार के दिन की है। वह बाजपुर से लाही बेचने के बाद अपने गांव लौट रहा था। जैसे ही पदपुरी-पीपलसाना मार्ग पर पपीते की बगिया के निकट तभी वहां घात बैठे चार सशस्त्र बदमाशों ने उसके चेहरे पर टार्च की रोशनी डालकर चकाचौंध कर दिया। आरोप है कि वह किसान को पपीते के बाग मे ले गए और 15 हजार लूट लिए। इस दौरान विरोध करने पर तमंचे की बटों से उसकी पिटाई भी की। किसान भोला ने वारदात की जानकारी परिजनों को दी। सूचना पर 112 डायल कर पुलिस भी आ गई थी। इधर-उधर तलाश करने के बावजूद बदमाशों का पता नहीं लग सका। कोतवाल हरेंद्र सिंह ने बताया कि घटना के सम्बंध में तहरीर नहीं मिली है। इसके बावाजूद जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें