फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने साले बहनोई को लूटा 

Mon, 12 Sep 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूूूरो /रामपुर
विज्ञापन
लूट के शिकार इस्लाम व मुख्तियार
विज्ञापन

विज्ञापन
बेटे की दवा लेने आ रहे साले बहनोई को तमंचे के बल पर छह नकाबपोश बदमाशों ने रास्ते में रोक कर उनके पास से दस हजार  रुपये और मोबाइल लूट ले गए।  मामले की तहरीर पुलिस को दे दी है।सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के फैज्जलूनगर निवासी मुख्तियार   अपने साले इस्लाम  के साथ अपने बेटे समीर को करीब नौ बजे दवा  दिलाने के लिए अजीतपुर आ रहे थे।

अजीतपुर से कुछ दूूरी पर अचानक खेत से छह नकाबपोश बदमाश   निकलकर आ गए। तमंचे के बल पर  बाइक सवार को रोक लिया। उनके पास से दस हजार रुपये, मोबाइल लूट लिए। विरोध करने पर पीटकर घायल कर दिया। शोर मचाने पर आस पास के लोगों को आता देखकर बदमाश वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में घायल ज्वलानगर चौकी पहुंच गए। लेकिन घटनास्थल अजीतपुर होने के कारण  वहां से चलता कर  दिया।  बाद में पीड़ित  अजीतपुर पहुंच गए। जहां उन्होने पुुलिस को सारा मामला बताया। बाद में पुलिस को तहरीर दे दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें