कस्बे केे एक मोहल्ले में बदमाशों ने एक दरी बुनकर के मकान की दीवार फांदकर घुसे बदमाशों ने परिजनों को बंधक बनाकर घर में रखा हजारों रुपये का समान व नगदी समेट ले गए।
कस्बे के मोहल्ला गौसिया निवासी महबूब बुनकर है अपने ही घर में दरी बनाने व बेचने का काम करता है। बताया गया है कि शुक्रवार की रात महबूब अपने मकान के बने बरामदे में सोया हुआ था। उसके बच्चों व पत्नी कमरे में सोए हुए थे। आधी रात के बाद तमंचों से लैस बदमाश गृहस्वामी के घर की दीवार फांदकर उसके मकान में घुस आए। हथियारों के बल पर बदमाशों ने गृहस्वामी को चारपाई पर हाथ- पैर बांधकर घर में बैठा लिया, तभी बदमाशों ने गृहस्वामी से मैन गेट की चाबी लेकर बाहर खड़े अपने और अन्य साथियों को भी मकान के अंदर बुला लिया।
कुछ बदमाश गृहस्वामी के पास में ही खड़े रहे। उसके बाद बाकी बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट शुरू कर दी। बदमाशों ने घर में रखी 40 हजार की नगदी व घर में रखा सोने व चांदी के जेवर समेत करीब साठ हजार का माल समेट ले गए। उसके बाद बदमाश गृहस्वामी को धमकाते हुए जंगल की ओर फरार हो गए। उसके बाद में मकान स्वामी ने शोर मचाना शुरू कर दिया। बाद में शोरगुल की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके की ओर दौड़ पड़े। मामले की सूचना पाकर चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। जबकि दूसरी ओर कस्बे के समीप एक गांव में बदमाशों ने मकान की दीवार पर सीढ़ी लगाकर मकान के अंदर घुस गए।। बदमाशों ने घर में रखी नगदी व जेवर समेंत हजारों का माल लूटकर ले गए।
उधर, कस्बे के समीप गांव भजनपुर के मुहल्ला खजूर वाला निवासी अली अहमद गांव में मेहनत मजदूरी का काम करता है। मकान स्वामी अपने घर के बरामदे में सोया हुआ था। पुत्र और पुत्रवधू अपने बच्चों के साथ मकान के कमरे में सोए हुए थे। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की रात करीब 11.45 बजे के समय सात आठ बदमाश पड़ोस के एक मकान की दीवार पर सीढ़ी लगाकर गृहस्वामी के मकान में घुस आए। बदमाशों ने परिजनों एकत्र करके तमंचों के बल पर ड़रा धमका कर बंधक बना कर सभी को एक तरफ बैठा दिया। उसके बाद बदमाशों ने करीब घंटे भर घर के अंदर लूटपाट की।
मकान स्वामी ने बताया कि विरोध करने पर बदमाशों ने जान से मारने की घमकी भी दी। उसके बाद बदमाशों ने घर के अन्दर कमरों में घुसकर रखा समेंटना शुरू कर दिया। बदमाशों ने घर में रखी 22000 रूपये की नगदी व सोने चांदी के जेवर समेंत करीब चालीस हजार का माल लूट ले गए। मामले की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। लेकिन दोनों मामलो में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।