सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में रेलवे फाटक के पास बुधवार की शाम दो युवकों ने शिक्षिका से कुुंडल और अगूंठी लूटकर लेकर भाग गए। बाद में मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के विष्णु विहार कालोनी निवासी शशीबाला विकास खंड सैदनगर के किशनपुर पनचक्की के स्कूल में टीचर हैं। उनका कहना है कि बुधवार की शाम रेलवे फाटक के पास दो युवकों ने रोककर पर्स पकड़ लिया। पर्स पकड़ने के बाद महिला को एक सुनसान गली में ले गए। इसके बाद उनके कुंडल और अगूंठी उतरवाकर महिला धमकाया और रिक्शे मेें बैठाकर भाग गए।
शिक्षिका के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। लेकिन, उनका सुराग नहीं लगा। उधर, शिक्षिका से लूट की जानकारी होने पर उत्तर प्रदेश जूनियर हाई शिक्षक संघ सैदनगर के पदाधिकारी आ गए और सिविल लाइंस थाने पहुंचकर तहरीर दी।