फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजमिस्त्री ने किसान से की तीन लाख की लूट

Thu, 27 Oct 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बिलासपुर रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

राजमिस्त्री ने अपने साथियों की मदद से एक किसान से तमंचों की बल पर तीन लाख दस हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर उसे                  मारपीटा और जान से मारने की धमकी भी दी है। पीड़ित घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस के चक्कर काट रहा है। आरोप है कि पुलिस ने उसके प्रार्थना पत्र को  रद्दी के टोकरी में डाल दिया है। घटना एक अक्तूबर की बताई जा रही है। 

 मिलकखानम थाना क्षेत्र के ग्राम माठखेड़ा निवासी निशान सिंह पुत्र कल्यान सिंह ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा कि उसका मकान बन रहा है। एक अक्तूबर को पूर्वाह्न 11 बजे वह गांव निवासी राजमिस्त्री के साथ कार से टाइल्स लेने के लिए रुद्रपुर जा रहा था। आरोप है कि किसी से मिलने का बहाना बनाकर राजमिस्त्री ने गांव खोंदलपुर ले गया। वहां पहले से ही सात लोग मौजूद थे। सभी ने उसको घेर लिया और तमांचा लगाकर तलाशी लेने लगे। रुपये न मिलने पर सभी ने उसे मारापीटा। इसके बाद आरोपियों गाड़ी में रखे 3.10 लाख रुपये लूट लिए और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित का कहना है कि उसने कोतवाली पहुंचकर घटना की तहरीर दी, मगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद उसने आठ लोगों के खिलाफ 24 अक्तूबर को फिर तहरीर दी है। पुलिस ने अभी भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। जबकि, थाना प्रभारी रमेश कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि जांच के नाम पर पुलिस ने आरोपी पक्ष से साठगांठ करके उसके प्रार्थना पत्र को रद्दी की टोकरी में डाल दिया है। वह अब मामले की शिकायत एसपी से करेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें