फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक मैनेजर से दिनदहाड़े  75 हजार रुपये और लैपटाप लूटे

Fri, 28 Oct 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बिलासपुर/भोट रामपुर
विज्ञापन
लूट
विज्ञापन

विज्ञापन

वसूली करके लौट रहे बैंक मैनेजर से बाइक सवार तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े तमंचों के बल पर बैग लूट लिया। बैग में 75 हजार रुपये, लैपटाप और कुछ सामान था। फिलहाल पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।

रुद्रपुर स्थित पीएफआईएल बैंक के मैनेजर शकील अहमद गुरुवार की पूर्वाह्न करीब 11 बजे बाइक द्वारा भोट थाना क्षेत्र के ग्राम महेशपुरा से वसूली करके लौट रहे थे। वह बाइक पर अकेले ही थे । आरोप है कि पीछे से आ रहे बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक करके उन्हें रोक लिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते बदमाशों ने उसके ऊपर तमंचे तानते हुए नगदी और सामान हवाले करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध करने पर मारापीटा और बाइक समेत गिरा दिया। इसके बाद बदमाश उनका बैग लूटकर भाग गए। बदमाशों के जाने के बाद मैनेजर ने रास्ते से गुजरने वाले लोगों को घटना की जानकारी दी। लोगों ने भोट पुलिस को सूचना देने को कहा। उन्होंने फोन द्वारा तत्काल घटना की सूचना जिला मुख्यालय कंट्रोल रूम को दी। इसके बाद भोट पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को पीड़ित ने बताया कि बैग में वसूल किए गए 75 हजार रुपये, एक लैपटाप  और दूसरे सामान भी थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें