फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव: यूपी की रामपुर पुलिस को दिव्यांग से भी खतरा, कर दिया मुचलका पाबंद, पीड़ित जमानत के लिए परेशान

Mon, 04 Mar 2024 11:13 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

रामपुर पुलिस ने लोकसभा चुनाव में सुरक्षा को लेकर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने एक दिव्यांग को मुचलका पाबंद कर दिया है। उससे भी चुनाव में शांतिभंग का खतरा बताया है। उधर, पीड़ित अब जमानत करवाने के लिए परेशान हैं।   
विज्ञापन
रामपुर पुलिस ने दिव्यांग के खिलाफ जारी किया समन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव में रामपुर पुलिस को बैसाखी पर चलने वाले 60 वर्षीय दिव्यांग से शांतिभंग का खतरा है। पुलिस ने लोकसभा चुनाव में अशांति पैदा करने वाले लोगों को मुचलका पाबंद करने का अभियान चल रखा है। जिसके तहत मिलक के एक दिव्यांग को मुचलका पाबंद किया गया है।

विज्ञापन


अब तक कोतवाली क्षेत्र में लगभग 1100 लोगों के खिलाफ कोतवाली द्वारा एसडीएम मिलक को चालानी रिपोर्ट भेजी जा चुकी है। मुचलका पाबंद किए लोग प्रतिदिन तहसील परिसर में आकर मुचलके भरवाकर जमानत करा रहे हैं।

समन आने पर इस बात का भी खुलासा हो रहा है कि पुलिस को शरीर से 80 प्रतिशत विकलांग से भी चुनावों में शांतिभंग का खतरा बना हुआ है। पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मैनी निवासी 60 वर्षीय विकलांग रियासत खां का नाम भी शामिल किया है।
विज्ञापन


जो कि बैसाखी के सहारे चलते हैं और एक पैर नहीं है। उनका कहना है कि उन्हें कभी पता नहीं था कि उनके द्वारा भी पुलिस को खतरा हो सकता है। अब उन्हें भी अपनी जमानत करानी पड़ेगी। कहा कि उनके खिलाफ न कोई मुकदमा है और न ही कभी शांतिभंग का कोई नोटिस आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें