फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024: रामपुर सीट पर अखिलेश को भतीजे पर भरोसा, कल नामांकन के अंतिम दिन साफ हो जाएगी तस्वीर

Tue, 26 Mar 2024 09:05 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

लोकसभा चुनाव में रामपुर सीट पर मुलायम सिंह यादव के परिवार की एंट्री हो सकती है। क्योंकि जिले के नेताओं के चुनाव बहिष्कार के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को ही अंतिम निर्णय लेना है।
विज्ञापन
तेज प्रताप यादव, पूर्व सांसद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव में रामपुर सीट पर मुलायम सिंह यादव के परिवार की एंट्री हो सकती है। क्योंकि जिले के नेताओं के चुनाव बहिष्कार के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को ही अंतिम निर्णय लेना है। ऐसे में उनके परिवार के तेज प्रताप यादव को सपा रामपुर से प्रत्याशी बनाने के मूड में है। तेज प्रताप यादव मुलायम यादव के भाई के पोते और बिहार के नेता लालू प्रसाद यादव के दामाद हैं।

विज्ञापन

 

लालू प्रसाद यादव की छोटी बेटी राजलक्ष्मी से उनका विवाह हुआ है। तेज प्रताप यादव मुलायम की परंपरागत सीट मैनपुरी से सांसद रहे हैं। वो मुलायम यादव के बड़े भाई रतन के पोते हैं। 36 वर्षीय तेज प्रताप यादव मैनपुरी सीट से 2014 में सांसद रह चुके हैं, उन्होंने 3.12 लाख वोटों से जीत हासिल की थी। जबकि इससे पहले वो 2011 में निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख चुने जा चुके हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली पब्लिक स्कूल नोएडा में हुई है, जबकि एमिटी विवि से बीकॉम किया है। 
 

इसके अलावा यूनाइटेड किंगडम के लीड्स विवि से एमएससी (प्रबंधन) की उपाधि ली है। जबकि स्थानीय राजनीति में वो सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं, जिससे उनको रामपुर सीट से लाने की तैयारी चल रही है। बुधवार को इस पर अंतिम मुहर भी लग सकती है, क्योंकि अंतिम दिन सुबह 11 बजे से 3 बजे तक नामांकन होने हैं। ऐसे में देर रात तक प्रत्याशी पर सहमति बन सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें