फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिगड़ा मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी से फिर बढ़ी ठंड

Tue, 17 Jan 2017 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/  रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मौसम का फिर बिगड़ गया। कई स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई। लिहाजा ठंड फिर बड़ गई। बूंदाबांदी से फसलों का फायदा पहुंचा है।       

दो दिन से ठंड में कमी आ गई थी। सूरज निकलने से लोगों को राहत मिली। सोमवार को भी सुबह आसमान साफ था और सूरज भी निकला लेकिन, दोपहर के समय मौसम का मिजाज बिगड़ गया और कुछ ही देर में बादलों ने सूरज को ढक लिया। इसके बाद कई स्थानों पर बूंदाबांदी शुरू हो गई और सर्द हवाएं चलने लगीं। अचानक मौसम का मिजाज बदलने से और ठंड बढ़ गई। शाम के वक्त बाजार में भी सन्नाटा छा गया।

हाईवे पर भी वाहन की संख्या कम हो गई। शहर में लोग दुकानों और सार्वजनिक स्थानों पर अलाव लगाकर ठंड से बचने की कोशिश करने लगे।हालांकि बूंदाबादी से गेहूं समेत फसलों को काफी फायदा पहुंचा। जिला कृषि अधिकारी विश्वनाथ ने बताया अभी गेहूं की फसल छोटी है। इसलिए ओलावृष्टि या बारिश से फसलों को कोई नुकसान नहीं है। अगर गेहूं की फसल पकने के दौरान ओलावृष्टि या बारिश होती है तो गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंच सकता है।       
विज्ञापन
विज्ञापन


टांडा  नगर क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी ने ठंड ने फिर पैर पसार लिए। सर्द हवा चलने से बुजुर्ग और बच्चे को परेशानी हुई। बच्चे और बुजुर्ग विशेष एहतियात बरतते नजर आए। ठंड के चलते लोग जरूरी काम के लिए ही बाहर निकले।  इस कारण बाजार में अधिक चहल-पहल नहीं दिखी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें