फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर ग्राम पंचायत में बनेंगे लाइब्रेरी और पार्क

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद (रामपुर)। ग्राम पंचायतों में विकास पर प्रशासन का जोर है। खड़ंजे, नालियों से हटकर अब ग्रामीण क्षेत्रों में पुस्तकालय और पार्क जैसी सुविधाएं भी होंगी। इसको लेकर मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को सीडीओ गजल भारद्वाज शाहबाद के ढकिया ग्राम पंचायत के निरीक्षण के लिए आई थीं। सीडीओ ने बताया कि उनका प्रयास है कि जिले में विकास सिर्फ खड़ंजे, इंटरलॉकिंग, नालियों तक ही सीमित न रहे। बल्कि, शहर की तरह ग्रामीण क्षेत्रों को भी विकास की मुख्य धारा से जोड़ा जाए। उन्होंने बताया कि हर ग्राम पंचायत में ग्रामीणों के लिए लाइब्रेरी और पार्क बनाए जाएंगे। इसके साथ ही कृषि हॉट बाजारों को विकसित किया जाएगा। खासकर प्रथम चरण में बड़ी ग्राम पंचायतों को चुना जाएगा। उन्होंने ढकिया में पंचायत भवन के संचालन का जायजा लिया। इसके साथ ही अंत्येष्टि स्थल भी देखा। उनके साथ बीडीओ वरुण चतुर्वेदी, सचिव दानिश हबीब, एनोज एंथनी, लेखपाल बिनेश चौधरी, ग्राम प्रधान पूजा वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें