फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: जमना-जमनी में फिर दिखा तेंदुआ, दहशत में ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। क्षेत्र के गांव जमना-जमनी में एक बार फिर तेंदुए ने दस्तक दी है। उसकी मौजूदगी से दहशत फैल गई है। बृहस्पतिवार सुबह गांव निवासी सरदार दरबार सिंह के फार्म पर तेंदुए के ताजा पदचिह्न दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में लगातार तेंदुए की गतिविधियां बढ़ने से लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ रात के समय खेतों और पशु बाड़ों के आसपास घूमता दिखाई देता है। कुछ पशुपालकों ने बताया कि बीती रात पालतू पशु अज्ञात कारणों से विचलित होकर जोर-जोर से रंभाने लगे, जिसके बाद सुबह खेतों में तेंदुए के पदचिह्न स्पष्ट दिखाई दिए।

घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी और क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग की। उनका कहना है कि स्कूल जाने वाले बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। कई परिवारों ने एहतियातन शाम ढलते ही अपने पशुओं को बाड़ों में बंद कर देना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


ग्रामीण रघुवीर सिंह, रिंकू परमार, जय सिंह सैनी, परमजीत सिंह ने बताया कि तेंदुआ पहले भी गांव के खादर क्षेत्र और कोसी नदी किनारे दिखाई दे चुका है। इसके बावजूद अब तक वन विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। ग्रामीणों ने विभाग से जल्द से जल्द पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने तथा क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने की मांग की है। वहीं, वन दरोगा कुलवीर सिंह का कहना है कि टीम को मौके पर भेजा गया है और तेंदुए की लोकेशन का पता लगाने के लिए आसपास के खेतों में निगरानी बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें