फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: आजम-अब्दुल्ला के सामने चुनाव लड़ने में अब भी कानूनी अड़चन, तजीन फात्मा के लिए खुली चुनावी राह

Thu, 19 Nov 2026 01:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद भी सपा नेता आजम खां और अब्दुल्ला आजम की चुनावी राह आसान नहीं हुई है। दो जन्म प्रमाणपत्र मामले में दोषसिद्धि पर रोक लगने के बावजूद दो पैन कार्ड समेत अन्य मामलों में हुई सजाएं उनकी उम्मीदवारी के सामने कानूनी चुनौती बनी हुई हैं।
विज्ञापन

आजम खां को डूंगरपुर के दो मामलों में सात और दस साल की सजा हो चुकी है। दो पैन कार्ड मामले में भी उनकी सजा बढ़ाकर दस साल कर दी गई है। वहीं, अब्दुल्ला आजम को दो पैन कार्ड मामले में सात साल और छजलैट प्रकरण में दो साल की सजा हुई थी।
दूसरी ओर, डॉ. तजीन फात्मा के लिए दो जन्म प्रमाणपत्र मामले में दोषसिद्धि पर रोक लगने से चुनावी राजनीति में लौटने की संभावना बनी है। वह रामपुर शहर विधानसभा सीट से विधायक भी रह चुकी हैं। ऐसे में परिवार की राजनीतिक सक्रियता के लिहाज से उनकी भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है।
विज्ञापन

दो जन्म प्रमाणपत्र मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सपा नेता आजम खां के साथ ही उनकी पत्नी डॉ. तजीन फात्मा और अब्दुल्ला आजम की दोषसिद्धि पर भी रोक लगा दी है। इससे इस मामले में तीनों को समान रूप से कानूनी राहत मिली है। हालांकि, इस फैसले का मतलब यह नहीं है कि आजम और अब्दुल्ला की चुनावी अयोग्यता भी समाप्त हो गई है। दोनों के खिलाफ अन्य मामलों में हुई सजाएं अभी उनके लिए बाधा बनी हुई हैं।
दो पैन कार्ड मामले में आजम खां की सजा बढ़ाकर दस साल और अब्दुल्ला आजम की सजा सात साल कर दी गई थी। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 29 अक्तूबर को दोनों की सजा पर रोक लगाकर जमानत दे दी थी, लेकिन दोषसिद्धि पर रोक लगाने से इन्कार कर दिया था। ऐसे में इस मामले में उनकी दोषसिद्धि बरकरार है। हाईकोर्ट ने अपने आदेश में दोनों के पुराने आपराधिक मामलों और पूर्व की सजाओं का भी उल्लेख किया था।
वहीं, तजीन फात्मा के लिए दो जन्म प्रमाणपत्र मामले में दोषसिद्धि पर रोक लगने से चुनावी राजनीति में लौटने की संभावना बनी है। हालांकि, उनकी चुनावी पात्रता भी किसी अन्य कानूनी अयोग्यता के अभाव पर निर्भर करेगी। सुप्रीम कोर्ट ने तीनों की दोषसिद्धि पर रोक उनके लंबित पुनरीक्षण याचिकाओं के निस्तारण तक लगाई है।
0000
सपा के सामने भी खड़ा होगा रणनीति का सवाल
इस पूरे घटनाक्रम का असर समाजवादी पार्टी की रामपुर में चुनावी रणनीति पर भी पड़ सकता है। आजम खां और अब्दुल्ला आजम की उम्मीदवारी पर दूसरे मामलों की वजह से अभी संशय बना हुआ है। ऐसे में पार्टी के सामने यह सवाल रहेगा कि रामपुर सदर और आसपास की सीटों पर परिवार की राजनीतिक भूमिका किस तरह तय की जाए। तजीन फात्मा को चुनावी जिम्मेदारी दी जाती है या परिवार की ओर से किसी अन्य विकल्प को आगे किया जाता है, यह आने वाले दिनों में चर्चा का विषय रहेगा। इस तरह सुप्रीम कोर्ट की राहत ने आजम खां परिवार के लिए राजनीतिक सक्रियता की संभावनाएं बढ़ाई हैं, लेकिन चुनाव लड़ने के मामले में परिवार के तीनों सदस्यों की कानूनी स्थिति अलग-अलग है। आजम खां और अब्दुल्ला आजम के सामने अन्य मामलों की सजाएं बाधा बनी हुई हैं, जबकि डॉ. तजीन फात्मा के लिए चुनावी मैदान में उतरने की संभावना बनी है।
0000
आजम खां को इन मामलों में हो चुकी है सजा
तारीख
मामला
सजा/स्थिति
13 फरवरी 2023 छजलैट में हाईवे जाम का मामला, मुरादाबाद
दो साल कैद
15 जुलाई 2023 शहजादनगर में भड़काऊ भाषण
दो साल कैद, 2,500 रुपये जुर्माना
18 अक्तूबर 2023
दो जन्म प्रमाणपत्र मामला
सात साल कैद अब दोषसिद्धि पर रोक
18 मार्च 2024
डूंगरपुर प्रकरण
सात साल कैद
30 मई 2024
डूंगरपुर प्रकरण का दूसरा मुकदमा
दस साल कैद, 14 लाख रुपये जुर्माना
17 नवंबर 2025
दो पैन कार्ड मामला
सात साल कैद बाद में सजा बढ़ाकर दस साल की गई। हाईकोर्ट ने सजा पर रोक लगाई, लेकिन दोषसिद्धि पर रोक नहीं लगाई
16 मई 2026
तत्कालीन जिलाधिकारी को ''''तनखइया'''' कहने का मामला
दो साल कैद
000
अब्दुल्ला आजम को इन मामलों में हुई सजा
मामला
सजा/स्थिति
छजलैट में हाईवे जाम, 13 फरवरी 2023
दो साल कैद इसी सजा के कारण उनकी विधायकी गई थी
दो जन्म प्रमाणपत्र, 18 अक्तूबर 2023
सात साल कैद सुप्रीम कोर्ट ने दोषसिद्धि पर रोक लगाई
दो पैन कार्ड, 17 नवंबर 2025
सात साल कैद हाईकोर्ट ने सजा पर रोक लगाई, लेकिन दोषसिद्धि पर रोक लगाने से इन्कार किया
00
क्या बोले अधिवक्ता
दो जन्म प्रमाणपत्र मामले में डॉ. तजीन फात्मा को ही सजा हुई थी, जिस पर अब सुप्रीम कोर्ट ने दोषसिद्धि पर रोक लगा दी है। इस तरह डॉ. तजीन फात्मा चुनाव लड़ सकती हैं, लेकिन आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला की अन्य सजाओं में दोषसिद्धि पर रोक नहीं लगी है। ऐसे में वे चुनाव नहीं लड़ सकते हैं। -सर्वजीत सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बार एसोसिएशन
0000
दो जन्म प्रमाणपत्र मामले में सपा नेता आजम खां व उनके परिवार को बड़ी राहत मिली है। अब डॉ. तजीन फात्मा के चुनाव लड़ने का रास्ता तकनीकी रूप से साफ हो चुका है। -सतनाम सिंह मट्टू, पूर्व अध्यक्ष, बार एसोसिएशन
000
डॉ. तजीन के पास पहले से है चुनावी अनुभव
डॉ. तजीन फात्मा के लिए यह सिर्फ चुनाव लड़ने की कानूनी बाधा दूर होने का मामला नहीं है। वह रामपुर शहर विधानसभा सीट से विधायक रह चुकी हैं। वर्ष 2019 में आजम खां के सांसद चुने जाने के बाद रिक्त हुई इस सीट पर उपचुनाव में सपा ने उन्हें प्रत्याशी बनाया था। उन्होंने भाजपा के भारत भूषण गुप्ता को 7,716 वोटों से हराकर जीत दर्ज की थी। ऐसे में उनके पास विधानसभा तक पहुंचने का चुनावी अनुभव भी है। अब दो जन्म प्रमाणपत्र मामले में दोषसिद्धि पर रोक लगने के बाद उनकी राजनीतिक सक्रियता और चुनावी भूमिका को लेकर चर्चाएं तेज हो सकती हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें