फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: मां के सामने युवती को बहलाकर ले गए आरोपी, छह पर रिपोर्ट

Thu, 19 Nov 2026 01:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
केमरी। मां के साथ बिलासपुर से लौट रही एक 20 वर्षीय युवती को रास्ते में बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि शनिवार सुबह करीब 11.30 बजे सड़क किनारे सवारी का इंतजार कर रही मां-बेटी के पास छह लोग पहुंचे। उन्होंने युवती को बहलाया और कार में बैठाकर भगा ले गए। आरोपियों में साहब मियां, उसके पिता जावेद मियां और रिश्तेदार नवील मियां शामिल हैं। फरदीन मियां उर्फ भूरा मियां, राकिब मियां और बिलाल भी इसमें शामिल हैं। पिता ने बेटी को काफी तलाश किया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। सीओ राजवीर सिंह परिहार ने बताया कि पुलिस ने पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है। सभी छह आरोपियों के खिलाफ मामले की जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें