फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: हल्दी में लेड क्रोमेट, पनीर में हानिकारक फैट

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। रोगों में रामबाण का काम करने वाली हल्दी से भी सेहत को खतरा है। बाजारों में बिक रही हल्दी में असुरक्षित लेड क्रोमेट जैसे रसायन मिले हैं। पनीर और मिश्रित दूध में हानिकारक फैट पाया गया है। हल्दी का वजन बढ़ाने के लिए पीले रंग की कोटिंग करते हैं और चमक के लिए लेड क्रोमेट मिलाते हैं। डॉक्टरों का कहना है कि मिलावट वाली हल्दी को खाने से कैंसर का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

हल्दी का प्रयोग हर घर में होता है। सेहत के लिहाज से इसे काफी फायदेमंद माना जाता है। हल्दी में मौजूद औषधीय गुण इसे सबसे शक्तिशाली मसालों में से एक बनाते हैं। मिलावटखोरों ने इसे भी जहरीला बना दिया है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने एक अप्रैल से 31 अगस्त तक जिले से 242 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। इसमें से कई खाद्य पदार्थों की रिपोर्ट अब आ रही है।
सहायक आयुक्त खाद्य सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि अभी तक जो रिपोर्ट लखनऊ लैब से प्राप्त हुई है उसमें पनीर, नमकीन, मिश्रित दूध, कचरी सहित 13 खाद्य पदार्थों के सैंपल फेल हो गए हैं। इनमें लेड क्रोमेट, हानिकारक कलर, हानिकारक फैट, कीटनाशक आदि पाया गया है। दूध, पनीर, खोया सहित 35 खाद्य पदार्थ मानकों में खरे नहीं उतरे हैं। ये सबस्टैंडर्ड पाए गए हैं।
विज्ञापन




हर महीने 700 क्विंटल की खपत

जिले में हर महीने करीब 700 क्विंटल हल्दी की खपत होती है। जिले में खुली हल्दी के 11 सैंपल लिए गए, इसमें से दो सैंपल में लेड क्रोमेट और हानिकारक कलर मिला। साबुत हल्दी के दो सैंपल लिए गए। इन दोनों सैंपल में लेड क्रोमेट पाया गया। उधर, एक ब्रांड की हल्दी में हानिकारक कैमिकल मिला है।


मिलावटी हल्दी से कैंसर का खतरा

जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. दशरथ सिंह ने बताया कि लेड, कैडमियम और मरकरी मिली खाद्य पदार्थ खाने से पाचन संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। लंबे समय तक प्रयोग से कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। कई बार इससे एलर्जी भी हो सकती है।

ये खाद्य पदार्थ खाने लायक नहीं
पनीर में हानिकारक फैट मिला है।
नमकीन, कचरी, रंगीन कचरी में हानिकारक रंग मिला पाया गया।
खुली हल्दी, हल्दी साबूत में लेड क्रोमेट पाया गया।
मिश्रित दूध में भी हानिकारक फैट मिला।
सूजी में कीटनाशक मिला है।

-
मिलावटखोरों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। 13 खाद्य पदार्थों के नमूने फेल हुए हैं। इसमें हानिकारक पदार्थ लेड क्रोमेट, फैट, कलर आदि पाए गए हैं। 85 मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ एडीएम कोर्ट में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सुनील कुमार शर्मा, सहायक आयुक्त खाद्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें