फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: डेढ़ लाख बच्चों के मिड डे मील पर संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। बच्चों के मिड डे मील पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। मिड डे मील के लिए आने वाली कन्वर्जन कास्ट पिछले पांच माह से विभाग को नहीं मिली है। इसका नतीजा यह हो रहा है कि शिक्षकों को खुद ही मिड डे मील का खर्चा उठाना पड़ रहा है। ऐसे में उनके सामने भी दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित परिषदीय स्कूलों में दोपहर के वक्त बच्चों को लंच के रूप में मिड डे मील दिया जाता है। इसका हर रोज का मेन्यू भी शासन की ओर से लागू किया गया है। खाद्यान्न और कन्वर्जन कास्ट उपलब्ध कराई जाती है। इस समय प्राथमिक के बच्चों के लिए हर रोज 100 ग्राम तथा जूनियर के बच्चों के लिए 150 ग्राम खाद्यान्न किया जाता है।
इस खाद्यान्न को पकाने के लिए शासन द्वारा प्राथमिक विद्यालयों में 6.19 रुपये तथा जूनियर हाईस्कूल में 9. 39 रुपये प्रति बच्चों की दर से कन्वर्जन कास्ट भी आती है। जिले में इस वक्त 1.40 लाख बच्चे अध्ययनरत हैं, जिसमें से रोजाना 90 हजार से अधिक बच्चे भोजन ग्रहण करते हैं जिस पर रोजाना छह लाख रुपये कन्वर्जन कास्ट खर्च होती है। पिछले पांच माह से कन्वर्जन कास्ट न आने से शिक्षकों को खुद ही खर्चा उठाना पड़ रहा है। ऐसे में उनकी दिक्कतें बढ़ी हुई हैं।
विज्ञापन

-
कन्वर्जन कास्ट न आने से दुकानदार हेडमास्टरों से तकादे कर रहे हैं और कई दुकानदारों ने आगे उधार देने से मना कर दिया है। विभाग इस संबंध में कोई सही उत्तर नहीं दे पा रहा है जिससे शिक्षक परेशान है।
कैलाश बाबू पटेल
जिलाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ
-
मार्च माह से कन्वर्जन कास्ट नहीं आई है। कन्वर्जन कास्ट दो से तीन माह के लिए एडवांस के तौर पर आती है। इस बार नहीं आई है। विभाग की ओर से हर संभव कोशिश की जा रही है कि कन्वर्जन कास्ट जारी कराई जाए। इसके लिए पत्राचार भी कराया जा रहा है।
कल्पना देवी
बीएसए
-

रसोइयों को भी नहीं मिला तीन माह से मानदेय
रामपुर। 1599 बेसिक स्कूलों में लगभग 4000 रसोईया कार्यरत हैं। जिन्हें 15 अप्रैल तक का मानदेय भी प्राप्त हुआ है। रसोइयों को मई और जून का मानदेय नहीं मिलता है। साल में 10 माह का मानदेय मिलता है। तीन माह से मानदेय न मिलने पर रसोइयों को भी आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ा है। रसोइयों को साल में 10 माह तथा प्रत्येक माह रुपये 2000 का मानदेय मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें