फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 76 अमृत सरोवरों के निर्माण के लिए छात्राओं ने किया भूमि पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
76 अमृत सरोवरों के निर्माण के लिए छात्राओं ने किया भूमि पूजन
विज्ञापन

-फोटो 15, 16 और 17--
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। पटवाई के अमृत सरोवर के पूरे देश में चर्चित होने के बाद जिलाधिकारी ने बुधवार को जिले भर में 76 और अमृत सरोवरों के निर्माण को शुरू कराया है। इन अमृत सरोवर के निर्माण के लिए बुधवार को भूमि पूजन व शिलान्यास की प्रक्रिया स्कूलों की छात्राओं द्वारा किया गया।
जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ और सीडीओ गजल भारद्वाज की मौजूदगी में सींगनखेड़ा में स्कूली छात्राओं ने भूमि पूजन किया। जिलाधिकारी ने बताया कि अमृत सरोवरों का निर्माण कैच द रैन अभियान के अंतर्गत जल स्त्रोतों को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। मिशन शक्ति अभियान को बल देने के लिए जिले में एक साथ 76 अमृत सरोवरों के भूमि पूजन का कार्य छात्राओं द्वारा संपन्न कराया गया।इन सभी अमृत सरोवरों में प्रथम चरण में तालाब का जीर्णोद्धार, तट पर पौधरोपण तथा स्टेपिंग कार्य होगा। इसके बाद दूसरे चरण में क्षेत्र पंचायत, मनरेगा और ग्राम पंचायत निधि की कन्वर्जन कॉस्ट से तालाब के निकट स्थित पीपल के पेड़ के पास मेडीटेशन प्वाइंट, ओपन जिम, टॉय पार्क, वॉकिंग एरिया और फूडकार्ट तैयार कराए जायेेंगे। इसके बाद तीसरे चरण में पार्किंग एरिया, कनेक्टिंग रोड और ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अन्य जरूरी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। जिससे जल सरंक्षण के साथ-साथ रोजगार, मनोरंजन और पर्यटन के अवसर विकसित हों। जिला प्रोबेशन अधिकारी लवकुश भार्गव ने बताया बुधवार को शाहबाद ब्लॉक में 13, बिलासपुर ब्लॉक में 12, मिलक ब्लॉक में 14, स्वार ब्लॉक में 13, सैदनगर ब्लॉक में 16 तालाब और चमरौआ ब्लॉक में 08 तालाबों को अमृत सरोवर के रूप में विकसित करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इस दौरान सीडीओ गजल भारद्वाज, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मनीष मीणा, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

000
कुम्हरिया कलां और बिजारखाता में अमृत सरोवर का भूमि पूजन
फोटो..स्वार से फोटो नंबर 3
मिलकखानम/मसवासी। मिलक खानम क्षेत्र के कुम्हरिया कलां और मसवासी के बिजारखाता गांव में भी तालाबों को अमृत सरोवर के रूप में विकसित करने के लिए भूमि का पूजन हुआ।
कुम्हरिया कलां गांव में जिला गन्ना अधिकारी हेमराज सिंह की मौजूदगी में छात्राओं ने भूमि पूजन करवाया। इस दौरान संयुक्त खंड विकास अधिकारी लियाकत अली ने जल संरक्षण का महत्व बताया। इस मौके पर ग्राम प्रधान सुब्हान अली, सचिव मोहम्मद मोहसिन, रोजगार सेवक फरजंद अली समेत अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, मसवासी क्षेत्र के बिजारखाता गांव में भी सरोवर के लिए चयनित भूमि का विधि विधान के साथ पूजन हुआ। मुख्य अतिथि स्वार खंड शिक्षाधिकारी विजय कुमार, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नाहिद हुसैन अंसारी, सचिव महिपाल सिंह, अवर अभियंता लोक निर्माण विभाग मोहम्मद नाजिम, रोजगार सेवक टीकाराम दिवाकर, तहसीन आलम, मखदूम मियां, पंचायत सहायक रहनुमा और शिशुपाल चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें