फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालपुर पुल पर धूल के गुबार से मिलेगी निजात

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। लालपुर पुल के अस्थाई पुल पर जाने के लिए लोगों को धूल के गुबार से निजात मिल जाएगी। इसके लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से पहुंच मार्ग का कार्य कराया जाएगा। यह काम पूरा होने में करीब तीन से चार दिन का समय लगेगा। इस दौरान अस्थाई पुल पर लोगों का आवागमन बंद नहीं रहेगा।
विज्ञापन

कोसी नदी स्थित लालपुर के पास पुल का निर्माण होना है, लेकिन सेतु निगम को पुल निर्माण के लिए धनराशि पूरी नहीं मिल सकी है। ऐसे में यह काम अधर में लटका हुआ है। फिलहाल, क्षेत्र के लोगों के आने जाने के लिए अस्थाई पुल बनाकर दे दिया जाता है। किन्तु, अस्थाई पुल तक पहुंचने के लिए कच्चे रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है। इन दिनों तो इस रास्ते के हालात ऐसे हैं कि पूरे दिन धूल का गुबार रहता है। लिहाजा, लोगों की इस समस्या को दूर करने के लिए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए थे। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद अब अस्थाई पुल तक जाने वाले कच्चे रास्ते पर काम कराया जाएगा, जहां पत्थर डालकर उस पर डामर डाला जाएगा। अपर जिलाधिकारी प्रशासन जगदम्बा प्रसाद गुप्ता ने बताया कि यह कार्य लोक निर्माण विभाग की ओर से किया जाएगा। करीब तीन से चार दिन में यह कार्य पूरा हो जाएगा, जिसके बाद लोगों को आवागमन में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें