रामपुर। जिला अस्पताल में चिकित्सकों से लेकर फार्मासिस्ट और नर्सिंग स्टाफ तक की कमी है। ऐसे में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच कोरोना से जंग में ये कमी एक बार फिर चुनौती बन सकती है। जिला अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों से लेकर ईएमओ व अन्य चिकित्सकों के 15 पद रिक्त हैं, तो वहीं फार्मासिस्ट से लेकर नर्सिंग स्टाफ तक की कमी है।
कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामले लगातार देश में सामने आ रहे हैं। इस बीच रामपुर में भी कोरोना संक्रमण के तीन मामले सामने आ चुके हैं। जिले में 115 दिन के अंतराल के बाद कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामले फिर हो गए हैं। वहीं कोरोना की तीसरी लहर को लेकर स्वास्थ्य विभाग और शासन ने तमाम संसाधन बढ़ाए हैं लेकिन, मानव संसाधन की कमी के कारण ये कितने कारगर साबित हो पाएंगे ये बड़ा सवाल है।