फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: दौड़ में कुलदीप और इल्मा प्रथम

Fri, 31 Oct 2025 01:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
बमनपुरी स्टेडियम में खेल प्रतियोगिता में दौड़ते ​खिलाड़ी। स्रोत खेल विभाग
विज्ञापन
रामपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित जूनियर बालक-बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जिले के 13 स्कूलों के युवा खिलाड़ियों ने अपना जौहर दिखाया। शहीद-ए-आजम स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुबह सात बजे से शुरू हुई इस प्रतियोगिता में विभिन्न दौड़, कूद एवं फेंक स्पर्धाएं आयोजित की गईं।
विज्ञापन

100 मीटर की दौड़ (बालक वर्ग) में सरस्वती विद्या मंदिर के कुलदीप प्रथम, राजकीय इंटर कॉलेज शाहबाद के अनुज पाठक दूसरे स्थान पर, तथा राजकीय इंटर कॉलेज शाहबाद के गुड्डू तीसरे स्थान पर रहे। वहीं 200 मीटर की दौड़ में शिम्स स्कूल के निगम प्रथम, सरस्वती विद्या मंदिर रामपुर के कुलदीप द्वितीय और राजकीय इंटर कॉलेज मानकपुर के अरविंद तीसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में श्यामा देवी इंटर कॉलेज रामपुर के प्रशांत सिंह प्रथम, राजकीय इंटर कॉलेज टांडा के कार्तिक सैनी द्वितीय और महर्षि विद्या मंदिर के यासू पटवा तीसरे स्थान पर रहे।

800 मीटर दौड़ में आरपी सिंह इंटर कॉलेज के अतुल कुमार प्रथम, एलबीएसएस इंटर कॉलेज के अरुण चौहान द्वितीय, तथा बाल विद्या मंदिर के नितेश तीसरे स्थान पर रहे। 1500 मीटर दौड़ में बाल विद्या इंटर कॉलेज के आशीष सिंह प्रथम, आरपी सिंह इंटर कॉलेज के अतुल कुमार द्वितीय, तथा सरस्वती विद्या मंदिर रामपुर के सत्यवीर सिंह तीसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा लंबी कूद में हीरा इंटर कॉलेज मेंहदीपुर के सूरज प्रथम, ग्लोबल स्कूल के तौषीद द्वितीय और तीसरे स्थान पर गुड़्डू रहे। गोला फेंक में आरपी सिंह इंटर कॉलेज के अंकुश यादव प्रथम, उसी कॉलेज के गिरीराज द्वितीय और प्रिंस तृतीय स्थान पर रहे। चक्का फेंक में आरपी सिंह कॉलेज के सचिन प्रथम, अंकुश द्वितीय, तथा प्रिंस तीसरे स्थान पर रहे। भाला फेंक में हीरा इंटर कॉलेज मेंहदीपुर के सुमित प्रथम तथा लोकेश द्वितीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

इसके अलावा 100 मीटर बाधा दौड़ (हर्डल्स) में राजकीय बरकर इंटर कॉलेज रामपुर के फरमान मियां प्रथम, सिम्स स्कूल के निगम द्वितीय और सुंदर लाल इंटर कॉलेज के अजय तीसरे स्थान पर रहे।
बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में श्री चौधरी जमनादास इंटर कॉलेज की इल्मा प्रथम, सिम्स स्कूल की कल्पना द्वितीय और लाल बहादुर शास्त्री स्कूल की कशिश तीसरे स्थान पर रहीं। 200 मीटर दौड़ में श्री चौधरी जमनादास इंटर कॉलेज की इल्मा प्रथम, सिम्स स्कूल की कल्पना द्वितीय और अवनी तीसरे स्थान पर रहीं। 400 मीटर दौड़ में राजकीय बरकर इंटर कॉलेज की ममता प्रथम, आइडेंटिटी स्कूल की निकिता द्वितीय, तथा जीजीआईएस बिलासपुर की अनमोल तीसरे स्थान पर रहीं।
800 मीटर दौड़ में आइडेंटिटी स्कूल की गुंजन प्रथम, राजकीय इंटर कॉलेज काशीपुर की आयुषी द्वितीय, तथा राजकीय बरकर इंटर कॉलेज की ममता तीसरे स्थान पर रहीं। 1500 मीटर दौड़ में आइडेंटिटी स्कूल की गुंजन प्रथम, निकिता द्वितीय और माही तीसरे स्थान पर रहीं। लंबी कूद में रामपुर नेशनल स्कूल की हादिया प्रथम, राजकीय इंटर कॉलेज मानकपुर की नजमीश द्वितीय, तथा कन्या इंटर कॉलेज खारीकुआं की खुशबू गौतम तीसरे स्थान पर रहीं। गोला फेंक में आइडेंटिटी स्कूल की रोशनी प्रथम, सेंट पाल्स स्कूल की इशिका त्यागी द्वितीय, तथा राजकीय इंटर कॉलेज मानकपुर की नजमीश तीसरे स्थान पर रहीं।
चक्का फेंक में आइडेंटिटी स्कूल की रोशनी प्रथम, कन्या इंटर कॉलेज धमोरा की सुहानी द्वितीय, तथा कन्या इंटर कॉलेज खारीकुआं की हुमेरा तीसरे स्थान पर रहीं। भाला फेंक में कन्या इंटर कॉलेज खारीकुआं की खुशबू गौतम प्रथम, कन्या इंटर कॉलेज मानकपुर की सुहानी द्वितीय और सेंट पाल्स की इशिका त्यागी तीसरे स्थान पर रहीं।
100 मीटर बाधा दौड़ (हर्डल्स) में रामपुर नेशनल स्कूल की हादिया नूर प्रथम, कन्या इंटर कॉलेज खारीकुआं की परी द्वितीय और सेंट मेरी स्कूल की निष्ठा तीसरे स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता में निर्णायक मनोज कुमार, प्रकाश किष्टवाल, तथा प्राणेश श्रीवास्तव रहे। इस मौके पर तमाम खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें