फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राधा संग होली खेलने बरसाने पहुंचे कान्हा

Sat, 24 Oct 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीकृष्ण रासलीला मंचन में कलाकारों ने शनिवार को लट्ठ मार और फूलों की होली के ऐसे रंग मंच पर उतारे कि सभी श्रद्धालु बरसाने की होली के रंगों में डूब गए। राधा संग होली खेलने बरसाने पहुंचे कान्हा और उसके बाद गोपियों और राधा की लट्ठ मार और फूलों की होली ने पंडाल में बैठे सभी श्रद्धालुओं को होली के रंग में रंगने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन



कोसी रामलीला मैदान में दिन में श्रीकृष्ण रासलीला और रात्रि में रामलीला का मंचन किया जा रहा था। इसमें प्रभु श्रीराम के राज्यभिषेक के बाद शनिवार दिन में हुई रासलीला में बरसाने की होली का मंचन किया गया। कलाकारों ने इतने सुंदर ढंग से मंचन किया कि मौजूद सभी श्रद्धालु खुद को बरसाने की होली में साक्षात महसूस करने लगे।


भगवान श्रीकृष्ण की ओर से पहले पानी और फिर लट्ठ मार होली खेली गई। लट्ठ मार होली के मंचन के दौरान कई बार हास्य-व्यंग्य का भी मौका बना। इसके बाद अंत में फूलों की होली खेली गई। पहले भगवान श्रीकृष्ण ने राधा और गोपियों के साथ फूलों की होली खेली।
विज्ञापन



बाद में श्रद्धालुओं के साथ भी कान्हा ने जमकर फूलों की होली खेली। हर कोई फूलों की होली के रंग और सुगंध में खो सा गया। इस दौरान नवल किशोर खंडेलवाल, डा. अजय कुमार अग्रवाल, गोपाल शर्मा, श्यामसुंदर शर्मा, मनोज कुमार, अनिल कुमार, राकेश जुनेजा आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें