फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात से दरकाली सड़क को 50 लाख का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश से दुर्गम क्षेत्रों की सड़कें खस्ताहाल
विज्ञापन

जगह-जगह डंगे ढहने से लोनिवि को लाखों का नुकसान
जल्द बंद रास्ते बहाली का हो रहा प्रयास : लोनिवि
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल में बीते दिनों हुई बारिश के कारण दुर्गम पंचायत दरकाली को जोड़ने वाली सड़क को 50 लाख की क्षति पहुंची है। अभी भी पंचायत क्षेत्र में परिवहन निगम की दो बसें फंसी हैं। सैकड़ों लोगों को आवाजाही में भारी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।
रामपुर और आसपास के क्षेत्रों में बीते दिनों हुई भारी बारिश से दुर्गम क्षेत्रों की सड़कें खस्ताहाल हो गई हैं। दुर्गम पंचायत दरकाली की सड़क को बरसात से करीब 50 लाख से अधिक नुकसान हुआ है। सड़क पर जगह-जगह लगे डंगे ढह गए हैं। इस सड़क पर मेटलिंग और टायरिंग का कार्य लोक निर्माण विभाग ने ठेकेदार को आवंटित कर रखा है। इस सड़क पर उक्त ठेकेदार ने काम शुरू भी कर दिया था, लेकिन बारिश ने ठेकेदार के किए गए कार्य पर भी पानी फेर दिया। जोरदार बारिश के बाद लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने क्षतिग्रस्त सड़कों का दौरा किया। विभाग के अधिकारियों ने ठेकेदार को जल्द से जल्द सड़क दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग रामपुर के अधिशासी अभियंता पांसग लामा नेगी ने कहा कि भारी बरसात से दरकाली सड़क को 50 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। ठेकेदार को जल्द सड़क बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं। बरशोल में लगी क्रेटवॉल, कुखी में लगे डंगे और कलुड़ा के पास भी भूस्खलन होने से काफी नुकसान पहुंचा है। जल्द ही सड़क को यातायात के लिए बहाल कर दिया जाएगा। उधर, परिवहन निगम रामपुर के आरएम गुरबचन सिंह ने कहा कि बीते एक सप्ताह से दरकाली पंचायत में निगम की दो बसें फंसी हैं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से जल्द मार्ग बहाल करने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें