फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुफ्त में आम नहीं दिए तो किशोर को गोली से उड़ाया

Tue, 12 Jul 2016 01:02 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरोरामपुर
विज्ञापन
बिलासपुर में किशोर की मौत के बाद पिता से जानकारी लेती पुलिस।
विज्ञापन

विज्ञापन
 मुफ्त में आम नहीं दिए तो कुछ लोगों ने बाग की रखवाली करने वाले एक मजदूर को मौत के घाट उतार दिया। हमलावरों ने इस दौरान फायरिंग की,जिससे ठेेकेदार के बेटे समेत दो मजदूर भी घायल हो गए।  पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम  को भेजा है। जबकि, आरोपी फरार हो गए हैं। देररात मृतक के पिता डोरीलाल ने हत्या की तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने फूलचंद, गुरदीप सिंह, पप्पू, भीम, बट्टू समेत सात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

कोतवाली के ग्राम मुल्लाखेड़ा निवासी लाल सिंह पासी ने कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पहाड़पुर निवासी सुमित जोशी का आम का बाग ठेके पर ले रखा है। सोमवार को अपराह्न करीब दो बजे ठेकेदार का पुत्र तरसेम पासी बाग में मजदूरों से आम तुड़वा रहा था। आरोप है कि समीप के गांव चंदेला निवासी दो युवक फूलचंद और गुरदीप उसके बाग में पहुंचे और दो किलो आम लिए। इस दौरान एक युवक ने मुफ्त का आम लेकर खाने लगा। जिसका तरसेम ने विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। आरोप है कि कुछ देर बाद दोनों युवक अपने गांव के ही 11 लोगों को लेकर बाग में पहुंच गए। 
विज्ञापन


आरोप है कि युवकों ने बाग में घुसते ही बंदूूकों व तमंचों आदि से ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी। हमलावरों ने तरसेम व उसके गांव के संदीप कुमार व मजदूर रवि सागर 15 वर्ष पुत्र डोरी लाल को जमकर मारापीटा। बाद में उनके उनपर गोलियां चला दीं। जिसमें रवि गोली लगने से घायल हो गया। घायल को लेकर तरसेम व संदीप नगर के अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर कोतवाली पुलिस व मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में कर लिया। इसी बीच पुलिस की एक टीम घटना स्थल पर पहुंच गई और जांच की। कोतवाली प्रभारी जीडी जोशी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के चार भाई व एक बहन है। मृतक के पिता का अस्पताल में रो-रोकर बुरा हाल था। जबकि, पुलिस का कहना है कि बाग में ठेकेदार के पुत्र समेंत 16 लोग मौजूद थे। फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल में लगी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें