फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर बोले केशव प्रसाद: सपा होगी सफा, प्रदेश में सभी 80 सीटें जीतेंगे, मोदी फिर से बनेंगे पीएम

Sun, 31 Mar 2024 05:22 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

रामपुर में भाजपा के बूथ अध्यक्ष व पन्ना प्रमुखों का सम्मेलन हुआ। इसमें उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सपा अब सफा होगी जबकि प्रदेश में सभी 80 सीटें भाजपा जीतेगी।

विज्ञापन
रामपुर पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में सपा अब सफा होगी जबकि प्रदेश में सभी 80 सीटें भाजपा जीतेगी। लोकसभा चुनाव में रामपुर क्षेत्र के स्वार विधानसभा की मसवासी नगर पंचायत में बूथ अध्यक्ष व पन्ना प्रमुखों का सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ये बात कही।

विज्ञापन


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्षी पार्टी सपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी की रीड की हड्डी हैं। आप लोगों पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। हमारा सबसे मजबूत कार्यकर्ता बूथ का अध्यक्ष होता है, जिसके ऊपर अपना बूथ जीतने की जिम्मेदारी होती है।

मैं पन्ना प्रमुखों को कहना चाहूंगा कि पार्टी के पक्ष में वोट करने के लिए सभी वोटरों को घर से बूथ तक पहुंचाना है। कोई भी वोट छूटना नहीं चाहिए। आपका डलाया एक-एक वोट हमें चुनाव में विजयी बनाएगा और हम भारी मतों से रामपुर लोकसभा की सीट जीतेंगे।
विज्ञापन


आप सभी के जोश और उत्साह को देखकर मुझे विश्वास हो गया है कि हम लोकसभा का चुनाव तो जीत ही रहे हैं। मोदी को लेकर जो लक्ष्य हम लोगों ने लिया है वह भी निश्चित पूरा करेंगे। हम अपने यूपी की सभी 80 सीट जीतकर नरेंद्र मोदी के दिए हुए 400 प्लस के लक्ष्य को हम निश्चित प्राप्त करेंगे।

सम्मेलन में स्वार विधानसभा के समस्त सम्मानित बूथ अध्यक्षों, बूथ समिति के पदाधिकारी, पन्ना प्रमुखों , सेक्टर संयोजकों , सेक्टर प्रभारी के साथ चुनाव प्रभारी हरि सिंह ढिल्लों, सह प्रभारी मंजू दिलेर, जिला प्रभारी राजा वर्मा, जिला अध्यक्ष हंसराज पप्पू, राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख, सांसद प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी, विधायक राजबाला, आकाश सक्सेना, शफीक अहमद, संयोजक सुरेश गंगवार सहित मौजूद रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें