फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलश यात्रा पर भक्तों ने फूलों की बारिश की

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। श्रीमद्भागवत पुराण कथा के शुभारंभ से पहले महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा जिधर से निकलती उधर ही प्रभु के जयकारे से वातावरण गूंज उठता है। इस दौरान पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर भक्तों ने कलश यात्रा पर फूलों की बारिश की।
विज्ञापन

रविवार को गंगापुर आवास विकास कॉलोनी स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा यज्ञ समिति की ओर से रविवार से श्रीमद्भागवत पुराण कथा प्रारंभ हुई। कथा प्रारंभ होने से पहले पुरानी आवास विकास कॉलोनी स्थित शिव मंदिर के कलश यात्रा निकाली गई। पीले वस्त्र धारण किए महिलाएं सिर पर कलश धारण किए चल रही थीं। वृंदावन से पधारे कथावाचक मुमुक्षु जी महाराज बग्गी पर सवार थे। कलश यात्रा पर जगह-जगह भक्तों ने पुष्पवर्षा की। श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए चल रहे थे। विभिन्न रास्तों से होकर कलश कथास्थल पर पहुंचकर समाप्त हुई। वृंदावन से आए आचार्यों अभिषेक शर्मा और रवि शर्मा ने विधि विधान से पूजन किया। मुख्य यज्ञमान दिनेश कुमार, कांति देवी के साथ भक्तों ने कलश स्थापित किए।
पहले दिन की कथा में मुमुक्षु जी महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत पुराण कल्प वृक्ष है। इसके नीचे बैठने से व्यक्ति की कामना पूरी हो जाती है। उन्होंने कहा कि सत-चित आनंद से पूर्व ही भगवान सच्चिदानंद हैं। पहले दिन की कथा के बाद आरती उतारकर प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान विकास दीक्षित, हरीश ठेकेदार, आरके अग्रवाल, विनोद गुप्ता, दिलीप गुप्ता, राजेश कुमार, पीयूष कुमार, राकेश गुप्ता, नरेश शर्मा, राधेश्याम यादव, महंत सुनील कुमार, पंडित उमेश शर्मा, अरुण शर्मा, सुनील कौशिक, प्रतिभा शर्मा, राममुरारी लाल शर्मा, प्रवीण भांडा, अजय अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें