ठियोग(रामपुर बुशहर)। रविवार को छात्र विद्यालय ठियोग में शिमला जिला की कबड्डी टीम के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। खराब मौसम के बावजूद अलग-अलग खंड से कुल 80 खिलाड़ियों ने इसमें भाग लिया।
चयनित होने वाली टीम अप्रैल माह में मंडी जिला में होने वाली कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। नप ठियोग अध्यक्ष विवेक थापर, जिला कबड्डी संघ के चयन अधिकारी गोविंद शर्मा, सचिव जगदीश सूरी, कोषाध्यक्ष सुरिंद्र चौहान, ठियोग कमेटी से अशोक चौहान, डीपीई रूप श्याम और संदीप ब्रेट मौजूद रहे।