फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वाला क्लब ने मार्निंग क्लब को 4-0 से हराकर किया फाइनल में प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता के दूूसरे सेमीफाइनल में ज्वाला क्लब ने मार्निंग क्लब को 4-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। बुधवार को ज्वाला क्लब और एसएफसी क्लब के बीच फाइनल खेला जाएगा।
विज्ञापन

जिला खेल कार्यालय की ओर से शहीदे आजम स्पोर्टस स्टेडियम बमनपुुरी में जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता कराई जा रही है। मंगलवार को प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल मैच ज्वाला क्लब और मार्निंग क्लब के बीच खेला गया। इसमें दोनों टीमों के खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन की बदौलत मध्यांतर तक कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। दूसरे हाफ में ज्वाला क्लब की टीम ने अपनी रणनीति में बदलाव करते हुए शानदार खेल खेला। अब्राहिम ने कीपर के ऊपर से गेंद को पोस्ट में डालकर ज्वाला क्लब को 1-0 की बढ़त दिलाई। मैच के 48वें मिनट में सैमुएल ने गोल करके अपनी टीम को 2-0 की बढ़त दिलाई। इस बीच मार्निंग क्लब के गाजी को एक आसान मौका मिला, लेकिन वह गेंद को पोस्ट के बाहर मार बैठे। ज्वाला के सैमुएल ने फिर से एक गोल दागकर स्कोर 3-0 कर दिया। मैच के 54 वे मिनट में ज्वाला क्लब के गोलकीपर को रेफरी ने यलो कार्ड दिखाया। मैच के 61 वें मिनट में ज्वाला के दुर्वेश ने गोल करके अपनी टीम को 4-0 पर लाकर अपनी जीत पक्की कर ली। मार्निंग क्लब की टीम पूरे समय कोई भी गोल नहीं कर पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें