चमरौवा और शाहबाद क्षेत्र में पहले चरण में होने वाले जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन दाखिल करने का काम मंगलवार को निपट गया। दिनभर चली नामांकन प्रक्रिया के तहत 171 उम्मीदवारों ने 174 पर्चे दाखिल कर चुनावी मैदान में ताल ठोक दी है। इस तरह दो दिनों में जिला पंचायत के 12 वार्डों के लिए 232 ने लोगों अपनी उम्मीदवारी जताई है।
पंचायत चुनाव के पहले चरण में चमरौवा और शाहाबद क्षेत्र स्थित जिला पंचायत के 12 वार्डों के सदस्य पद के लिए सोमवार को नामांकन दाखिल करने का काम शुरू हुआ था, जोकि मंगलवार को भी जारी रहा। मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल करने का आखिरी दिन था।
आखिरी दिन भारी गहमागहमी के बीच निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम एमपी सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं सिटी मजिस्ट्रेट मदन गर्बियाल, एआईजी स्टांप अजय कुमार त्रिपाठी की देखरेख में नामांकन पत्र दाखिल करने का काम शुरू किया गया।
प्रत्याशी लाव-लश्कर के कलेक्ट्रेट पहुंचते रहे और नामांकन दाखिल कराते रहे। दिनभर चली नामांकन प्रक्रिया के दौरान कई दफा यहां अफरातफरी का माहौल भी बना। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए कुल 171 लोगों ने 174 पर्चे दाखिल किए। इस तरह दो दिन में 232 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया है।
वार्ड-18 से सुरेश बाबू, रईस जहां, छिदिया, अमीर अमहद, अकरम, अशरफ, अनीसउद्दीन, बशीर, सईद, रईस अहमद, परवीन जहां, अमीर अहमद, कश्मीरन, जुबैर अहमद। वार्ड-19 से फौजिया, नसीम जहां, शमीम, इंद्रवती, इशरत जहां, असमिन सलीम, शाहिदा बी, नगीना, अमी जहां, नसरीन, अली मिजबा,फूलजहां, मन्नी देवी ने नामांकन कराया।
वार्ड-20 पृथ्वी सिंह, मुनेश, शेर सिंह, सजनी डोलचा, राम रतन लाल, अनारकली, मनीष कुमार, सुनीता सिंह, कृष्णा देवी, लालता प्रसाद, गुड्डी, ब्रजेश कुमार, अमित कुमार, योगेश कुमार, राम कुमार। वार्ड-21 गुल बहार, मुन्नी देवी, शाहदान बेगम, अमीर जहां, शिवाली, सजीदा बेगम, ममता, भूरी ने नामांकन कराया।
वार्ड से 22 उल्फत जहां, नौशीन, रजिया बेगम, डोला, हुसन, नाजमा,अरशो, मिथलेश, पूनम देवी, असमा, साहबजादी, रजनी, विजय देवी, जमुना देवी, मीना देवी, कमलेश। वार्ड-23 से महासिंह राजपूत, डोरी लाल, सदाकत हुसैन, मोहम्मद मुस्तफा, भूरा, शबनम बी, चंद्रपाल, कृष्णपाल, कृपाली, पुष्पा, छत्रपाल, प्रेमपाल, राजवीत, अब्दुल हसीब, यशपाल,लाखन सिंह, भारत सिंह, हेमराज, हुकुम सिंह, करन सिंह ने नामांकन कराया।
वार्ड-24 से रुखसाना, शहनाज बेगम, मुन्नी, सर्वेश, कल्पना, रेशमा बी, मेहताब, नयाब बेगम। वार्ड-25 से सर्वेश यादव, किरन, शबाना खानम, जलीसा बेगम, सलमा बी, सुमन, पुष्पा यादव, कृष्णा, ऊषा, विमला, जलधारा, विबिया, पुष्पा। वार्ड-26 से इशरत जहां, सितारा, कुंवरपाल, वीरपाल, मूलचंद्र, लालावती, मुख्तयार हुसैन, निध गोपाल यादव, सुधीश, अवदेश, समशुल निहार, सोनू सिंह, ब्रजराज सिंह, रफीक अहमद, अफसाना, भेरे सिंह, राम सरन, मलखान, चंद्रपाल सिंह, इंद्रपाल सिंह, आदित्य कुमार ने नामांकन कराया।
वार्ड-27 से अमरलता, गुड्डो देवी, रुमालो, ब्रजकुमारी, उर्मिला, प्रेमलता, मधुबाला, रिंकी, मीरा सिंह। वार्ड--28 तबीजन, भोली, रहबुल, मानवती, मीना देवी, हीराकली, मंजू देवी, मोनिका, शीनू पांडे, कुशियावानी, भगवान देई, संगीता देवी, फूल बी, रहीसन, राजरानी, शहनाज बी। वार्ड 29- से रोशन लाल, तारावती, हरपाल सिंह, दया सिंह, राजीव सिंह, जयदेव सिंह, फईम खां, मुकीम खां, गुलाम जिलानी, अकरम अली, अकरम अली, जागेश्वर दयाल दीक्षित, विकास दीक्षित, वेदवंती, संतराम, संजय कुमार, श्वेता, शौकीन, सलीम ने नामांकन कराया।