फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: धर्मपुरा में चार घरों से जेवर-नकदी समेत लाखों रुपये का सामान चोरी

Wed, 25 Jun 2025 12:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक (रामपुर)। गांव धर्मपुरा में सोमवार की रात चोरों ने चार ग्रामीणों के घरों को निशाना बनाते हुए लाखों की नकदी और सामान पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सोमवार की देर रात चोर गांव निवासी अनीस अहमद के घर में बैठक का ताला तोड़कर दाखिल हो गए। चोरों ने घर के एक कमरे में अलमारी के ताले तोड़े। पीड़ित ने बताया कि चोर घर में रखे सोने-चांदी के जेवर और छह लाख रुपये नकदी चोरी कर ले गए। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह गांव में सेलर चलाता है। मकान निर्माण के लिए सात लाख कैश घर में रखा हुआ था। चोर जेवरात के साथ उसे भी चोरी करके ले गए।
इसके बाद चोर गांव निवासी अली हसन के मकान में घुस गए। घर में रखे 20 हजार रुपए और जेवर व मोबाइल ले गए। बाद में चोर गांव निवासी छोटे के घर में दाखिल हो गए और चोर अलमारी में रखें साढ़े पांच हजार रुपए और सामान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

साथ ही गांव निवासी जहीर अहमद के घर में कूमल लगाकर कमरे में दाखिल हुए और अलमारी के ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवर और दो हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। सुबह चोरी की जानकारी होने के बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद खुलासे का आश्वासन दिया है।
कोतवाली प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि चोरी की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की। बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें