ज्यूरी(रामपुर बुशहर)। ग्राम पंचायत बौंडा ने पंचायत को पूरी तरह से कोरोना मुक्त करने का संकल्प लिया है। इसके तहत बौंडा पंचायत की प्रधान रीना मेहता की अध्यक्षता में मंगलवार को पंचायत के वार्ड घराट में कोरोना के 150 लोगों का सैंपल लिया। इसमें सभी सैंपल निगेटिव आई है। अभी तक गांव में कोरोना पॉजिटिव का एक भी मामला सामने नहीं आया है। बौंडा पंचायत की प्रधान रीना मेहता ने बताया कि पिछले कुछ दिन पहले भी गांव के अन्य वार्डों में कोरोना सैंपल लिए गए थे। इसमें भी सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई थी।
उन्होंने गांव के लोगों से अपील की कि बिना मास्क और बिना जरूरी काम घर से बाहर न निकले, ताकि गांव को पूरी तरह से कोरोना मुक्त किया जा सके। इस मौके पर उपप्रधान बौंडा संजीव कौशल, बीडीसी सदस्य यशपाल पालसरा, महिला मंडल प्रधान कांता नेगी, वार्ड पंचा सुशीला, शाहनाज खान, स्वास्थ्य विभाग के डॉ. दिव्या राणा, शाडू राम, संतोष नेगी और कुलदीप मौजूद रहे।