फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर: चलती एंबुलेंस में दो लोगों के बीच हुआ विवाद, एक ने दूसरे के ऊपर चाकू से किया हमला, मौत

Tue, 08 Jun 2021 03:16 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर

सार

चलती एंबुलेंस में दो लोगों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि एक ने दूसरे के ऊपर चाकू से हमला कर दिया। घायल ने अस्पताल ले जाते समय ही दम तोड़ दिया।
 
विज्ञापन
जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब से एक युवक के शव को छोड़कर वापस सिलीगुड़ी जा रही चलती एंबुलेंस में दो लोगों के बीच विवाद हो गया, जिसमें दोनों आपस में मारपीट करने लगे। इस दौरान एक ने दूसरे के ऊपर चाकू से हमला कर दिया। इसमें अस्पताल ले जाते समय ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि एक एम्बुलेंस सिलीगुड़ी से शव लेकर पंजाब गई थी। वापसी के दौरान एंबुलेंस मालिक के फोन पर एंबुलेंस चालक और परिचालक पंजाब से दो अन्य लोगों को अपने साथ सिलीगुड़ी लेकर जा रहे थे। रास्ते में दोनो में विवाद हो गया, जिस पर एंबुलेंस चालकों परिचालकों ने समझाने का प्रयास किया मगर वह नहीं माने और एंबुलेंस के अंदर ही मारपीट करने लगे।

इस दौरान एक ने दूसरे के ऊपर चाकू से हमला कर दिया। रामपुर के शहजादनगर थाना क्षेत्र में बाईपास पर हाईवे पर खड़ी 112 पुलिस को देख चालक ने एंबुलेंस को रोककर पूरी घटना की जानकारी दी। अस्पताल में ले जाते समय उसकी मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें