फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा पर जयाप्रदा का वार: रामपुर का 'एक नेता' महिलाओं पर करता है अश्लील टिप्पणी, आज अपने कर्मों की भोग रहा सजा

Thu, 01 Dec 2022 07:27 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर

सार

रामपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर जयाप्रदा ने गुरुवार को कई स्थानों पर जनसभा को संबोधित किया। जयाप्रदा ने सपा शासन के अपने अनुभव साझा किए। कहा कि रामपुर की महान जनता ने मुझे सांसद बनाया था, लेकिन सिर्फ एक नेता के कारण मुझे रामपुर में रूकने तक का अधिकार नहीं था।
विज्ञापन
जनसभा को संबोधित करतीं जयाप्रदा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म अभिनेत्री और रामपुर की पूर्व सांसद जयाप्रदा ने कहा है कि रामपुर की जनता ने मुझे सांसद चुना था, लेकिन सपा की सरकार में मुझे यहां रहने तक का अधिकार नहीं था। मैं आप लोगों के काम तक नहीं करा सकती थी। लेकिन आज भाजपा की सरकार में मुझे रामपुर में रुकने का अधिकार और जनता की समस्याओं का निस्तारण कराने का हक भी मिल गया।

विज्ञापन
Trending Videos

रामपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर जयाप्रदा ने गुरुवार को कई स्थानों पर जनसभा को संबोधित किया। जयाप्रदा ने सपा शासन के अपने अनुभव साझा किए। कहा कि रामपुर की महान जनता ने मुझे सांसद बनाया था, लेकिन सिर्फ एक नेता के कारण मुझे रामपुर में रूकने तक का अधिकार नहीं था। मजबूरी में मुझे मुरादाबाद जाकर होटल लेना पड़ता था और वहीं ठहरती थी।

रामपुर का एक नेता महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करता है। महिलाओं को ठुमके वाली और नाचने वाली की उपाधि से नवाजा जाता था। उन्होंने कहा कि रामपुर में हमने तमाम विकास कार्य कराने के प्रयास किए, लेकिन हमारे कार्यों को उसी नेता की वजह से रोक दिया जाता था। क्योंकि, वह नहीं चाहता था कि रामपुर की जनता का भला हो। उसे तो सिर्फ अपने भले की चिंता थी। आज वह अपने कर्मों की सजा भोग रहा है।
विज्ञापन

साथ ही कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद रामपुर में कानून का राज स्थापित हुआ है। अब पुलिस गरीबों और आम जनता की सुनवाई करती है। इस मौके पर भाजपा के  प्रत्याशी आकाश सक्सेना, राजीव मांगलिक, जतिन सिडाना, अनिल अरोड़ा, रवि अग्रवाल, अजय अरोरा, जगन्नाथ चावला, मनोज भाटिया, पुष्पेंद्र अग्रवाल, विजय अग्रवाल , नवीन भाटिया, मुकेश आर्य आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें