फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिक्सर प्लांट के विरोध में सड़कों पर उतरे ग्रामीण

विज्ञापन
मिक्सर प्लांट को लेकर जैस पंचायत के लोग धरना प्रदर्शन करते हुए - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग-हाटकोटी सड़क पर जैस पंचायत में लग रहे मिक्सर प्लांट के विरोध में ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को आसपास के ग्रामीणों ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने बताया की मिक्सर प्लांट के यहां नहीं लगाने को लेकर क्षेत्र के एसडीएम सौरभ जस्सल से गांव का प्रतिनिधिमंडल मिला था, जिसमें जैस में मिक्सर प्लांट नहीं लगाने की मांग उठाई गई थी। मगर गांव की जनता को बिना विश्वास में लिए बिना प्लांट लगा दिया गया।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी रामदास, पूर्व उपप्रधान बालकृष्ण और ज्ञान हेटा के अलावा 30 लोगों ने प्लांट लगाने का विरोध किया। लोगों ने प्रशासन से जल्द मौके पर आकर कार्रवाई करने की मांग उठाई है। एसडीएम सौरभ जस्सल ने बताया कि जैस पंचायत के कुछ ग्रामीण 17 अप्रैल को आए थे। 19 अप्रैल को पुलिस, एनएच विभाग और ग्रामीणों के साथ प्रशासन ने बैठक रखी थी, जिसमें ग्रामीण नहीं आए जो कि गलत है। उन्होंने बताया कि मिक्सर प्लांट मात्र 45 दिनों के लिए लगना है। बहरहाल पूरे मामले की लेकर गांव के लोगों के साथ एक मर्तबा फिर बैठक की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें