फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली की समस्या आई, तो डीएम ने तलब किए बिजली अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। विकासखंड स्वार के हरदासपुर कोठरा में हुई जन चौपाल में अफसर और ग्रामीण आमने-सामने बैठे। अफसरों ने राशन वितरण से लेकर अन्य विकास कार्यों पर चर्चा की। जबकि, ग्रामीणों ने बिजली कम आने का मुद्दा उठाया, तो डीएम ने बिजली अफसरों को तलब कर लिया।
विज्ञापन

हरदासपुर कोठरा में शनिवार को जन चौपाल में महानिदेशक राज्य ग्राम संस्थान एल वेंकटेश्वर लू ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। उन्होंने गांव के अंदर साफ सफाई के साथ शिक्षा पर जोर दिया। इस दौरान गांव में चल रहे विकास कार्यों का सत्यापन के बाद रुके हुए कार्यों को तेजी के साथ पूरा कराने के निर्देश दिए गए। इससे पहले जिला अधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने ग्रामीणों से गांव को मिल रही बिजली के बारे में मालूम किया। ग्रामीणों ने खड़े होकर जवाब दिया, यहां तो सिर्फ छह घंटे बिजली आ रही है। जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद बिजली अफसरों की क्लास लगाते हुए शेड्यूल के हिसाब से बिजली देने को कहा। इससे पहले डीएम ने राशन डीलर आवास शौचालय मनरेगा से हुए तालाबों का निर्माण एवं ग्राम पंचायत द्वारा किए जा रहे अन्य कार्यों के बारे में ग्रामीणों से पूछा। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी गजल भारद्वाज ने भी लोगों की शिकायतें सुनीं। चौपाल के दौरान जिले से समस्त विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें