गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के प्रकाशोत्सव के मौके पर सिख समाज द्वारा निकाली गई जागृति यात्रा का रामपुर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। जागृति यात्रा के स्वागत गान के दौरान फूलों की बारिश की गई। इस दौरान गतका का प्रदर्शन कर लोगों को हैरत में डाल दिया।
गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के प्रकाशोत्सव के मौके सिख समाज की ओर से जागृति यात्रा निकाली जा रही है। जागृति यात्रा रविवार को रामपुर पहुंची। अंबेडकर पार्क पर पहुंचने के बाद सिख समाज के लोगों ने जोरदार स्वागत किया। जागृति यात्रा पर फूलों की बारिश की गई। साथ ही इस यात्रा को नगर कीर्तन के रूप में ले जाया गया।
जागृति यात्रा के दौरान बच्चे पीटी करते हुए चल रहे थे। साथ ही युवकों का दल गतका कर रहा था। पालकी साहब सजी हुई थी। यह यात्रा रेलवे स्टेशन होते हुए गुरुद्वारा संत भाई जी बाबा में पहुंची। इस मौके गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी की ओर से जागृति यात्रा में आए पंज प्यारों को सिरोपा भेंट किए।
इस मौके पर गुुरु गोविंद सिंह जी महाराज के जीवन पर विस्तार से वर्णन करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। बाद में नगर कीर्तन बिलासपुर के लिए रवाना हुआ। इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधक दर्शन सिंह खुराना, गुरुद्वारा सिंह सभा के प्रधान सरदार निर्मल सिंह, गुरजीत सिंह, अवतार सिंह,सुरेंद्र सिंह, भूपिंदरसिंह, हरीश अरोड़ा, नरेंद्र पाल सिंह आदि मौजूद रहे।